मोबाइल सेवा में बीएसएनएल सबसे सस्ता विकल्प

मोबाइल सेवा में बीएसएनएल सबसे सस्ता विकल्प

30 दिन की अवधि के लिए असीमित काल के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन  जहां बीएसएनएल 199 रुपये में दे रहा है वहीं निजी कम्पनियां इस प्लान को बढ़े हुए टैरिफ के साथ 349 रुपये से 379 रुपये में बेच रही हैं।

जयपुर। निजी क्षेत्र की मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनियों ने अपनी सेवाओं के टैरिफ में बढ़ोतरी की है जिससे इन कम्पनियों की सेवाएं खरीदना जनता के लिए अब और महँगा हो गया है। परन्तु एक अच्छी खबर यह है कि निजी आपरेटर्स के इस टैरिफ-वार के बीच सरकारी कम्पनी बीएसएनएल ने अपने पहले से ही किफायती मौजूदा टैरिफ में कोई संशोधन नहीं किया है जिसके चलते वह आम जनता के लिए सबसे सस्ता विकल्प बन गया है।

ज्ञातव्य है कि 30 दिन की अवधि के लिए असीमित काल के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन  जहां बीएसएनएल 199 रुपये में दे रहा है वहीं निजी कम्पनियां इस प्लान को बढ़े हुए टैरिफ के साथ 349 रुपये से 379 रुपये में बेच रही हैं। इसी तरह 75 दिन की अवधि के लिए असीमित काल के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन जहां बीएसएनएल 499 रुपये में ऑफर कर रहा है वहीं निजी आपरेटर्स 84 दिन की अवधि के लिए इस प्लान को 859 रुपये से 979 रुपये में बेच रहे हैं।

भारतवर्ष के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में अपनी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए कटिबद्ध बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को 52 दिन के लिए असीमित काल के साथ 1 जीबी डाटा प्रतिदिन मात्र 298 रुपये में दे रहा है वहीं निजी आपरेटर्स महज 28 दिन के लिए इस सेवापैक को 249 रूपये से 299 रुपये तक बेच रहे हैं | उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय नेटवर्क वाली कम्पनी बीएसएनएल के टैरिफ निजी आपरेटर्स की तुलना में 45 प्रतिशत तक सस्ते हैं जो ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों से ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं | 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग