नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक, स्थानीय निवासियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण से हुई
राजस्थान विश्वविद्यालय के व्यावसायिक प्रशासन विभाग की एनएसएस इकाई ने सात दिवसीय शिविर के तहत झालाना कच्ची बस्ती में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर नुक्कड़ नाटक से नशे के दुष्परिणाम बताए।
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के व्यावसायिक प्रशासन विभाग के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन नशा मुक्ति अभियान के तहत झालाना की कच्ची बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण से हुई, जिसके बाद रैली निकालकर स्थानीय निवासियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक में दर्शाया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति और सामाजिक वातावरण पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। संवाद, नारों और गीतों के माध्यम से युवाओं को शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया गया। स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पी.जी. स्कूल ऑफ कॉमर्स के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. भवानी शंकर शर्मा ने की। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शिविर के दौरान सामाजिक और जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियाँ लगातार आयोजित की जा रही।

Comment List