केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए मदुरई हुए रवाना 

प्रो.वाई.एस. रमेश ने बच्चों को शुभकामनाएं दी

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए मदुरई हुए रवाना 

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के स्वयं सेवक 20 से 26 फरवरी 2025 को मदुरई, में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए आज प्रस्थान किया

जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के स्वयं सेवक 20 से 26 फरवरी 2025 को मदुरई, में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए आज प्रस्थान किया। इस कार्यक्रम में राजस्थान सहित आठ राज्यों के प्रतिभागी भाग लेंगे। जिसमें राजस्थान, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, तेलगाना, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र राज्य शामिल है। प्रत्येक राज्य में से पाँच -पाँच छात्र छात्राएँ एवं एक कार्यक्रम अधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए है। 

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के दो-छात्र भानू प्रताप चौहान और अभिषेक सैनी को चयनित किया गया है। इसके साथ ही नीतु सैन उर्मिला शास्त्री का भी चयन किया गया है। इन प्रतिभागियों को 20 से 26 फरवरी 2025 सरस्वती नारायण कॉलेज, मदुरई, कामराज विश्वविद्यालय, तमिलनाडू में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान राज्य की कला एवं संस्कृति, परम्परा, भाषा, लोकप्रिय कहावतें और कविताएँ, पहनावा, विभिन्न व्यंजन एवं भोजन कला, अर्थव्यवस्था एवं सामान्य ज्ञान की जानकारी अन्य राज्यों के प्रतिभागियों के साथ साझा करेंगे। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर के निदेशक, प्रो. सुदेश कुमार शर्मा एवं सह-निदेशक, प्रो.वाई.एस. रमेश ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और शिविर में श्रेष्ठ प्रदर्षन करने हेतु मार्गदर्शन दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत