सीएम ने विधायकों एवं प्रत्याशियों के साथ बजट पर की बातचीत, कहा- युवा और नारी के कल्याण को समर्पित होगा बजट 

नारी आने वाले बजट की घोषणाओं के केन्द्र में रहेंगे

सीएम ने विधायकों एवं प्रत्याशियों के साथ बजट पर की बातचीत, कहा- युवा और नारी के कल्याण को समर्पित होगा बजट 

मुख्यमंत्री ने आगामी बजट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान संकल्प से प्रेरित बताते हुए कहा कि गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी आने वाले बजट की घोषणाओं के केन्द्र में रहेंगे। 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कोटा संभाग और जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के विधायकों एवं विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों के साथ मुख्यमंत्री निवास पर आगामी बजट को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने आगामी बजट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान संकल्प से प्रेरित बताते हुए कहा कि गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी आने वाले बजट की घोषणाओं के केन्द्र में रहेंगे। 

सीएम शर्मा ने चर्चा के दौरान कहा कि आगामी बजट से प्रदेश की विकास यात्रा को नई रफ्तार मिलेगी। सभी जनप्रतिनिधियों की स्थानीय विकास की आवश्यकताओं को बजट में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी बजट का निर्माण सभी क्षेत्रों के हितों को ध्यान में रखकर ही होगा। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान 2047 के विजन को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर बजट घोषणाओं को समय से धरातल पर उतारने के लिए सक्रियता से कार्य करना होगा।

Tags: mlas

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट