एनीमिया उपचार के लिए गर्भवती को लगाए जा रहे फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन, हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मिलती है मदद

आयरन की गोलियों से धीरे-धीरे परिणाम प्राप्त

एनीमिया उपचार के लिए गर्भवती को लगाए जा रहे फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन, हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मिलती है मदद

गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में एनीमिया उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती व धात्री महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिक महिलाओं में एनीमिया के उपचार के लिए मिशन मोड पर फेरिक कार्बाॅक्सी माल्टोज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।

जयपुर। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में एनीमिया उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती व धात्री महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिक महिलाओं में एनीमिया के उपचार के लिए मिशन मोड पर फेरिक कार्बाॅक्सी माल्टोज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। पहले से प्रचलित आईएफए टैबलेट्स यानी कि आयरन की गोलियों से धीरे-धीरे परिणाम प्राप्त होते हैं। कई महिलाओं को मतली, कब्ज, पेट खराब व अवशोषण की कमी जैसी समस्याओं के चलते इसका ज्यादा लाभ भी नहीं हो पता।

ऐसे में फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन के जरिए डेढ से दो माह में ही हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है। आरसीएचओ प्रथम डॉ. आशा मीणा और आरसीएचओ द्वितीय डॉ. प्रमिला मीणा ने बताया कि मध्यम से गंभीर एनीमिया यानी कि 5 से 9 ग्राम तक हीमोग्लोबिन वाली गर्भवतियों तथा धात्री महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन दिया जा रहा है। इस इंजेक्शन का उपयोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा इससे उच्चतर संस्थान पर चिकित्सक की देखरेख में ही किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत