सीएम भजनलाल शर्मा ने किया 181 लाइब्रेरी भवन का दौरा, शिकायत निस्तारण व्यवस्था का लिया जायजा

जनसुनवाई में सीएम की सक्रियता: भजनलाल शर्मा ने 181 सेवा केंद्र का लिया जायजा

सीएम भजनलाल शर्मा ने किया 181 लाइब्रेरी भवन का दौरा, शिकायत निस्तारण व्यवस्था का लिया जायजा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को 181 सेवा केंद्र और राजस्थान संपर्क पोर्टल की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को लाइब्रेरी भवन पहुंचकर 181 सेवा केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की शिकायतों के निस्तारण के लिए अपनाए जा रहे मैकेनिज्म को करीब से देखा और पूरी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने 181 सेवा से जुड़े कर्मियों से संवाद कर शिकायतों के पंजीकरण से लेकर उनके निस्तारण तक की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी जाना कि किस तरह जनसंपर्क पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान किया जा रहा है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसंपर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तय समयसीमा में किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण व्यवस्था सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु है, इसे और अधिक मजबूत किया जाना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार  मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
मोदी ने होली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की। रंगों का यह पर्व जीवन में...
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत