ग्राहक बन तीन महिलाओं ने उड़ाई चांदी की पायलों की पूरी ट्रे, सीसीटीवी में गैंग की करतूत कैद 

आधे घंटे तक वे अलग-अलग ट्रे में रखी पायलों को देखती रहीं

ग्राहक बन तीन महिलाओं ने उड़ाई चांदी की पायलों की पूरी ट्रे, सीसीटीवी में गैंग की करतूत कैद 

एयरपोर्ट थाना इलाके में जगतपुरा बाजार स्थित श्याम ज्वैलर्स में शनिवार शाम चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्राहक बनकर आई तीन महिलाओं ने ज्वेलर से नजर बचाकर चांदी की पायलों से भरी पूरी ट्रे ही शॉल में छिपाकर चुरा ली। चोरी की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

जयपुर। एयरपोर्ट थाना इलाके में जगतपुरा बाजार स्थित श्याम ज्वैलर्स में शनिवार शाम चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्राहक बनकर आई तीन महिलाओं ने ज्वेलर से नजर बचाकर चांदी की पायलों से भरी पूरी ट्रे ही शॉल में छिपाकर चुरा ली। चोरी की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों ने महिलाओं की पूरी करतूत कैद कर ली, जिसके आधार पर पुलिस ने महिला चोर गैंग की तलाश तेज कर दी है। एयरपोर्ट थाने में दुकान मालिक रामजीलाल सोनी के बेटे नरेन्द्र सोनी (31), जो जवाहर सर्किल के रहने वाले हैं, ने मुकदमा दर्ज कराया। नरेन्द्र ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे तीन महिलाएं दुकान पर आईं और चांदी की पायल दिखाने की मांग की।

करीब आधे घंटे तक वे अलग-अलग ट्रे में रखी पायलों को देखती रहीं, उन्हें पैरों में पहनकर ट्राय करती रहीं और एक ट्रे से दूसरी ट्रे में बदलती रहीं।इस दौरान दुकान पर मौजूद रामजीलाल की नजर बचाकर तीनों ने एक पूरी ट्रे ही अपनी शॉल में छिपा ली। अंत में एक पायल पसंद करने का बहाना बनाकर वे दुकान से चली गईं। महिलाओं के जाने के बाद जब पायलें वापस रखी गईं तो एक ट्रे गायब मिली। शक होने पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिसमें तीनों महिलाओं का चोरी करना साफ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस का मानना है कि यह किसी संगठित महिला चोर गैंग की करतूत हो सकती है। मामले की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली