राजस्थान में मुख्य नियंत्रक राजस्व प्राधिकरण को लेकर अधिसूचना जारी, प्रशासनिक स्पष्टता और प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम

पूर्व अधिसूचना को निरस्त कर दिया गया

राजस्थान में मुख्य नियंत्रक राजस्व प्राधिकरण को लेकर अधिसूचना जारी, प्रशासनिक स्पष्टता और प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम

वित्त विभाग ने राजस्थान स्टाम्प अधिनियम, 1998 के अंतर्गत एक अधिसूचना जारी की। राज्य सरकार ने राजस्थान भूमि राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 4 के तहत गठित बोर्ड को मुख्य नियंत्रक राजस्व प्राधिकरण के रूप में अधिसूचित किया। पूर्व अधिसूचना को निरस्त कर दिया गया है।

जयपुर। वित्त विभाग ने राजस्थान स्टाम्प अधिनियम, 1998 के अंतर्गत एक अधिसूचना जारी की है। राज्य सरकार ने राजस्थान भूमि राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 4 के तहत गठित बोर्ड को मुख्य नियंत्रक राजस्व प्राधिकरण के रूप में अधिसूचित किया है। पूर्व अधिसूचना को निरस्त (supersede) कर दिया गया है। राज्य सरकार ने यह निर्णय राजस्थान स्टाम्प अधिनियम, 1998 की धारा 2 की खंड (viii-a) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया है।

नई व्यवस्था के तहत अब भूमि राजस्व अधिनियम के अंतर्गत गठित बोर्ड को ही मुख्य नियंत्रक राजस्व प्राधिकरण के रूप में सभी संबंधित अधिकार एवं दायित्व प्राप्त होंगे। अधिसूचना राज्यपाल के आदेश से जारी की गई है, जिस पर नथमल डिडेल, विशेष सचिव, वित्त विभाग के हस्ताक्षर हैं। यह निर्णय राजस्व एवं स्टाम्प से जुड़े मामलों में प्रशासनिक स्पष्टता और प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी