बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर बर्बरता की ख़बरों पर गहलोत चिंतित : पीएम मोदी से की दबाव बनाने की मांग, कहा- वहां महिलाओं के साथ अत्याचार मानवता पर कलंक

जीवन और मान-सम्मान की रक्षा करना हमारी नैतिक और कूटनीतिक जिम्मेदारी

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर बर्बरता की ख़बरों पर गहलोत चिंतित : पीएम मोदी से की दबाव बनाने की मांग, कहा- वहां महिलाओं के साथ अत्याचार मानवता पर कलंक

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर बर्बरता की ख़बरों पर चिंता जताते हुए पीएम मोदी से इस मामले में दबाव बनाने की मांग की है। गहलोत ने कहा है कि बांग्लादेश से आ रही हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ बर्बरता की खबरें विचलित करने वाली हैं। महज 19 दिनों में 5 हिंदुओं की हत्या एवं वहां महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार मानवता पर कलंक हैं।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर बर्बरता की ख़बरों पर चिंता जताते हुए पीएम मोदी से इस मामले में दबाव बनाने की मांग की है। गहलोत ने कहा है कि बांग्लादेश से आ रही हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ बर्बरता की खबरें विचलित करने वाली हैं। महज 19 दिनों में 5 हिंदुओं की हत्या एवं वहां महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार मानवता पर कलंक हैं। 1971 के उस दौर की यादें आज भी ताजा हैं जब इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने न केवल कूटनीतिक कड़ापन दिखाया था, बल्कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से इतिहास और भूगोल दोनों बदल दिए थे। उन्होंने अमेरिका जैसी महाशक्ति तक की परवाह नहीं की जिसने भारत के खिलाफ अपना सातवां बेड़ा रवाना कर दिया था।

यह भी चिंताजनक है कि ऐसा देश जिसका निर्माण ही भारत ने किया था वह भारत के खिलाफ हो गया है। यह भारत सरकार की कूटनीतिक विफलता है। केंद्र सरकार को गहरी चिंता व्यक्त करने जैसे रस्मी बयानों से आगे बढ़कर ठोस कदम उठाने चाहिए। पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों के जीवन और मान-सम्मान की रक्षा करना हमारी नैतिक और कूटनीतिक जिम्मेदारी है। इतिहास गवाह है कि मात्र खोखले नारों से नहीं, बल्कि निर्णायक नेतृत्व से ही निर्दोषों की जान बचाई जा सकती है। प्रधानमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप कर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर प्रभावी दबाव बनाना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की पीएम मोदी ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-शांति की कामना की। उन्होंने आदि देव महादेव से...
एएनटीएफ का शिकंजा: ऑपरेशन तनिकलील चलाकर एमडी ड्रग्स तस्कर सहित अन्य चार बड़े तस्करों को दबोचा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी