युवाओं-बच्चों की अचानक मौतों पर अशोक गहलोत का सवाल, कहा- युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौत बेहद चिंताजनक

भविष्य में अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकें

युवाओं-बच्चों की अचानक मौतों पर अशोक गहलोत का सवाल, कहा- युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौत बेहद चिंताजनक

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं व बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट और अचानक मौतों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने वैक्सीन व लॉन्ग कोविड प्रभावों पर पारदर्शी वैज्ञानिक जांच की मांग की। गहलोत ने राज्य व केंद्र से उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर वास्तविक कारण स्पष्ट करने का आग्रह किया।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौतों पर चिंता जताई है।

गहलोत ने कहा है कि कल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व अन्य विधायकों ने प्रदेश में युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौतों पर जो चिंता जताई है, वह अत्यंत गंभीर है। फिट दिखने वाले नौजवानों और डॉक्टरों की ऐसी आकस्मिक मृत्यु समाज में एक गहरे डर और संदेह को जन्म दे रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एस्ट्राजेनेका (कोविशील्ड) जैसी वैक्सीन के रेयर साइड इफेक्ट्स (जैसे टीटीएस) पर चर्चा हो चुकी है। यद्यपि आईसीएमआर की हालिया रिपोर्ट्स (जुलाई 2025) में सीधा संबंध नहीं पाया गया है, लेकिन लॉन्ग कोविड और वैक्सीन के हृदय तंत्र पर प्रभाव को लेकर दुनिया भर में गहन शोध जारी हैं। इस धुंध को साफ करना सरकार की जिम्मेदारी है। हमारी सरकार ने 2023 के बजट में आरयूएचएस में सेंटर फोर पोस्ट कोविड रिहेबिलिटेशन की घोषणा की थी ताकि ऐसे ही विषयों पर शोध हो सके। दुःखद है कि वर्तमान सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं बढ़ाए। सरकार इसे सामान्य बताकर पल्ला नहीं झाड़ सकती। गहलोत ने राज्य और केंद्र सरकार से मांग की है कि वे राजनीति से ऊपर उठकर इस मुद्दे पर एक उच्च-स्तरीय वैज्ञानिक जांच कमेटी बनाएं। जनता को यह जानने का हक है कि इन मौतों का असली कारण क्या है ताकि भविष्य में अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकें।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल