MLA फंड में कमीशन के आरोप का मामला : तीनों विधायकों ने विधानसभा में पेश किए सबूत, एथिक्स कमेटी करेगी जांच

विधायकों को दोबारा फिर बुलाया जा सकता

MLA फंड में कमीशन के आरोप का मामला : तीनों विधायकों ने विधानसभा में पेश किए सबूत, एथिक्स कमेटी करेगी जांच
विधायक निधि में कमीशन मांगने के आरोपों को लेकर तीनों विधायक मंगलवार को विधानसभा पहुंचे और सदाचार समिति के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। खींवसर (नागौर) से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन से कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने खुद को बेगुनाह बताते हुए समिति के सामने दस्तावेजी सबूत पेश किए।

जयपुर। विधायक निधि (MLA फंड) में कमीशन मांगने के आरोपों को लेकर तीनों विधायक मंगलवार को विधानसभा पहुंचे और सदाचार समिति (एथिक्स कमेटी) के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। खींवसर (नागौर) से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन से कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और बयाना (भरतपुर) से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने खुद को बेगुनाह बताते हुए समिति के सामने दस्तावेजी सबूत पेश किए।
सूत्रों के अनुसार, इन विधायकों पर MLA फंड से जुड़े कार्यों में कमीशन मांगने के आरोप लगाए गए हैं। समिति ने विधायकों द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों को रिकॉर्ड में ले लिया है और उनका गहन परीक्षण किया जाएगा।

इसके बाद आवश्यकता होने पर तीनों विधायकों को पुनः पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है, हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है। इससे पहले भी 19 दिसंबर 2025 को समिति द्वारा इन विधायकों से पूछताछ की जा चुकी है। याचिका और सदाचार समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद वर्मा ने बताया कि तीनों विधायकों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपों से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रहे है। रिपोर्ट को शीघ्र ही सदन के समक्ष पेश किया जाएगा। विधायकों को दोबारा फिर बुलाया जा सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण