राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं

राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

ब्लॉक अध्यक्ष बद्री नारायण कुमावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते नारे लगाए।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा और उनके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विद्याधर नगर में विरोध-प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया। ब्लॉक अध्यक्ष बद्री नारायण कुमावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते नारे लगाए।

प्रदर्शन के बाद विवादित बयानों वाले नेताओं का पुतला जलाया। विरोध प्रदर्शन में ब्लाक कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। पूर्व पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह खेड़ी ने कहा कि राहुल गांधी पर की गई ऐसी टिप्पणी माफी लायक नहीं हैं। हम भाजपा विधायक बसन गौड़ा पाटिल यतनाल और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह, भाजपा सांसद अनिल बोंडे के खिलाफ एवं इससे जुड़े हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं।

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में 2 वाहनों की भिडंत : 9 लोगों की मौत, मृतकों की अभी नहीं हो पाई पहचान  कोलकाता में 2 वाहनों की भिडंत : 9 लोगों की मौत, मृतकों की अभी नहीं हो पाई पहचान 
झारखंड की सीमा से लगे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह भारी भरकम सामान से लदे बड़े ट्रक...
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 2200 रुपए और सोना 400 रुपए सस्ता 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जयपुर व्यापार महासंघ की अनूठी पहल : "पहले योग, फिर व्यापार, फिर उद्योग", हवा महल पर हुआ भव्य योगाभ्यास
तम्बाकू नियंत्रण में राजस्थान अव्वल, मिला बेस्ट परफोरमेंस अवार्ड
खान विभाग द्वारा ढ़ाई माह में अब तक का सर्वाधिक 1670 करोड़ का राजस्व अर्जित
ईरान भारतीय छात्रों की वापसी के लिए खोलेगा हवाई रास्ता, एक हजार भारतीय छात्रों को लाया जाएगा भारत
मुख्यमंत्री ने टीएसपी क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा की, कहा- टीएसपी क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए