नेहरू ने किए वंदे मातरम् के दो टुकड़े...,जानिए संसद में और क्या बोले अमित शाह?

संसद में “वंदे मातरम्” पर तीखी बहस

नेहरू ने किए वंदे मातरम् के दो टुकड़े...,जानिए संसद में और क्या बोले अमित शाह?

संसद के शीतकालीन सत्र में “वंदे मातरम्” पर दूसरे दिन बहस की शुरुआत गृह मंत्री अमित शाह ने की। उन्होंने कांग्रेस पर वंदे मातरम् के विरोध का आरोप लगाया और कहा कि यह गीत देशभक्ति की भावना जगाने का प्रतीक रहा है।

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में वंदे मारतम् पर बहस को लेकर आज दूसरा दिन है और आज इसकी शुरूआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बीते दिन वंदे मातरम् पर बहस पीएम मोदी ने की थी, जिसके बाद में सियासी संग्राम छिड़ गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में वंदे मातरम को लेकर कहा कि, वंदे मातरम का विरोध कांग्रेसियों के खून में ही है, क्योंकि नेहर के नेतृत्वी वाली कांग्रेस ने उस समय भी वंदे मातरम का विरोध किया था और आज भी इसके विरोध में लगी हुई है।

गुलामी से आजादी पाने के लिए वंदे मातरम ने ही देशवासियों के मन में आजादी की अलख जगाई और देशभक्ति का जुनून पैदा किया। जब वंदे मारतम 50 साल का था तो भी बंदी था और जब 100 साल का हुआ तब बंदी था और आज जब 150 साल का हुआ तब भी उसका विरोध हो रहा है। तब इसका विरोध नेहरू ने किया था और आज भी इसका विरोध कांग्रेस कर रही है।

इसके आगे अमित शाह ने कहा, वंदे मातरम पर चर्चा की जरूरत उस समय आजादी के आंदोलन के समय भी थी और आज भी है और शायद साल 2047 में भी रहेगी। इसके आगे राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मुद्दों पर चर्चा करने से कोई नहीं डरता है। हम संसद का बहिष्कार नहीं करते हैं, कोई भी मुद्दा हो हम चर्चा करने के लिए तैयार है लेकिन वंदे मातरम् गान की चर्चा को टालने की मानसिकता, यह नई नहीं है, जब वंदे मातरम के 50 साल पूरे हुए थे, तब भारत आज़ाद नहीं था।

जब वंदे मातरम की स्वर्ण जयंती हुई, तब जवाहरलाल नेहरू ने वंदे मातरम के 2 टुकड़े करके उसको 2 अंत्रों तक सीमित करने का काम किया था। इसके आगे गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, वंदे मातरम् के गौरव गान से हमारे बच्चे, किशोर, युवा और आने वाली कई पीढ़ियां वंदे मातरम् के महत्व को भी समझेगी और उसको राष्ट्र के पुनर्निर्माण का एक प्रकार से आधार भी बनाएगी। 

Read More उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तीखा हमला; बोले-दुनिया में देश को बदनाम करने की साजिश रच रही कांग्रेस, राहुल गांधी स्पष्ट करें राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से कैसे मिला धन ?

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान