दलित वोटों के लिए कांग्रेस बाबा अम्बेडकर का नाम जपती रही : मदन राठौड़

अंबेडकर जयंती सम्मान अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न 

दलित वोटों के लिए कांग्रेस बाबा अम्बेडकर का नाम जपती रही : मदन राठौड़

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी आज कल बाबा साहब तथा संविधान की बातें करते र्है।

जयपुर। भाजपा की ओर से डॉ.भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती सम्मान अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार को विधानसभा के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि बाबा साहब के कारण हमारे संविधान में लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय विचार के अनुकूल सर्वे भंवतु सुखिने के भावों का समावेश हो पाया है। कांग्रेस और वामपंथियों ने उनका जीवन पर्यन्त सम्मान नहीं किया। उन्हें उनके देहावसान के बाद सम्मानित किया। केवल दलित वोट बैंक के लिए उनके नाम को जपते रहे। नेहरू के मन में तो उनके प्रति थोड़ा सा भी सम्मान नहीं था। होेता तो संसद में उन्हें निर्विरोध निर्वाचित करवाते, ना कि हराने के लिए षडयंत्र रचते। गांधी, नेहरू परिवार के कारण उन्हें भारत रत्न देने में देरी हुई। भाजपा ने उनका सम्मान किया। संसद में पहली बार बाबा साहब का चित्र अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से लगा। भाजपा समर्थित सरकार के कार्यकाल में उन्हें भारत रत्न दिया गया। पंचतीर्थों का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ है। 

भाजपा अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाने में लगी है: डॉ. प्रेमचंद बैरवा
कार्यशाला के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि भाजपा और डॉ. अंबेडकर के विचार में साम्यता है। चाहे बात राष्ट्रवाद की हो या सामाजिक न्याय की, समता मूलक समाज की हो या फिर महिलाओं को अधिकार देने की, भाजपा अम्बेडकर के सिद्धांतों का अनुसरण करती है। देश में एवं प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रही है। अम्बेडकर कहते थे कि हम भारतीय हैं, यही हमारी पहली और आखिरी पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है राष्टÑ प्रथम है।

गांधी-नेहरू परिवार ने दलितों का भला नहीं किया अम्बेडकर का अपमान किया: अभिनव प्रकाश
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी आज कल बाबा साहब तथा संविधान की बातें करते र्है। समाज को गलत तथ्य सक बरगलाने की कोशिश करते है जबकि सच यह है कि कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार ने ना कभी दलितों का भला किया, ना बाबा साहब का सम्मान किया। संविधान सभा में बाबा साहब शामिल ना हो, इसके लिए षडयंत्र रचे गए। राजीव गांधी ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में आरक्षण का विरोध किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई