Illegal Slaughter Houses पर निगम हेरिटेज ने की कार्रवाई

Illegal Slaughter Houses पर निगम हेरिटेज ने की कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान जीवित एक बकरा और एक पाड़ा को जब्त कर हिंगोनिया गौ-पुनर्वास केन्द्र पर भेजा गया। अवैध व्यापार करने पर 1500 रुपए का मौके पर चालान किया गया। 

जयपुर। शहर में संचालित अवैध बूचड़खाने के साथ ही खुले में मांस बेचने वालों पर नगर निगम जयपुर हेरिटेज की पशु प्रबंधन शाखा ने हसनपुरा में कार्रवाई की। इस दौरान आधा दर्जन दुकानों की सील किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा गौड़ ने बताया कि मीट की दुकानों पर अवैध रूप से खुले में पशुओं को काटा जा रहा था। मीट के व्यापारी खुले में नियमों के विपरीत मीट बेचने पर छह दुकानों को सीज किया गया है। 

कार्रवाई के दौरान जीवित एक बकरा और एक पाड़ा को जब्त कर हिंगोनिया गौ-पुनर्वास केन्द्र पर भेजा गया। अवैध व्यापार करने पर 1500 रुपए का मौके पर चालान किया गया। 

लोगों के विरोध का करना पड़ा सामना
अवैध मीट की दुकानों एवं खुले में मांच बेचने वालों पर की जा रही कार्रवाई के दौरान पशु प्रबंधन शाखा की टीम को स्थानीय विरोध का भी सामना करना, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल के चलते टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया और डॉ. नेहा ने कहा कि लाइसेंस नियमों के विपरीत एवं बिना लाइसेंस के अवैध मीट का कारोबार करने वालों पर नियमित कार्रवाई की जाएगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

19 मार्च को जिलों के दौरे पर जाएंगे प्रभारी मंत्री, बजट घोषणाओं की करेंगे समीक्षा 19 मार्च को जिलों के दौरे पर जाएंगे प्रभारी मंत्री, बजट घोषणाओं की करेंगे समीक्षा
राज्य सरकार के प्रभारी मंत्री 19 मार्च को जिलों का दौरा। वे राजस्थान दिवस तैयारियों और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन...
दिल्ली में जान पर बन आई रील की सनक : स्टंट वीडियो बनाने के लिए पिस्तौल में डाली मैगजीन, ट्रिगर दबने से युवक की मौत
जेडीए में कम किए 4 जोन : अब होंगे 23 जोन, स्टाफ की कमी के चलते किए कम
ईरान का पलटवार: कतर में अमेरिकी अड्डे और इजरायल में रक्षा ढांचे पर हवाई हमला, आईआरजीसी ने की पुष्टि
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात, विकास मुद्दों पर चर्चा
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद पुडुचेरी में नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिए कब होगा मतदान और कब आएगा रिजल्ट
आईपीएल 2026 : केकेआर के हर्षित राणा बाहर, पथिराना भी चोटिल, दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी टीम