एल्यूमिनियम फैक्ट्री में डिस्काम विजिलेन्स विंग की बड़ी कार्रवाई : एक करोड़ 48 लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी

कट-आउट में डायरेक्ट तार जोड़कर कर रहे थे बिजली चोरी

एल्यूमिनियम फैक्ट्री में डिस्काम विजिलेन्स विंग की बड़ी कार्रवाई : एक करोड़ 48 लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी

इस पर विजिलेंस विंग ने फैक्ट्री संचालक की एक करोड़ 48 लाख रुपए की वीसीआर मौके पर ही भरी और जुर्माना राशि जमा कराने का नोटिस भी जारी किया गया है।

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम विजिलेंस विंग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी जयपुर के शिकारपुरा क्षेत्र में एल्यूमिनियम फैक्ट्री पर बड़ी बिजली चोरी पकड़ी है। यहां फैक्ट्री के पीछे रखे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से 50 एमएम की केबल डालकर दीवार में छेद करते हुए कट-आउट में डायरेक्ट जोड़कर फैक्ट्री में धडल्ले से बिजली चोरी की जा रही थी।

इस पर विजिलेंस विंग ने फैक्ट्री संचालक की एक करोड़ 48 लाख रुपए की वीसीआर मौके पर ही भरी और जुर्माना राशि जमा कराने का नोटिस भी जारी किया गया है। इस कार्रवाई को विजिलेंस विंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में सहायक अभियंता सतर्कता उपासना सिंह, अधिशाषी अभियंता सांगानेर राजीव अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता सीतापुरा गिरधारी सिंह, सहायक अभियंता कदम वशिष्ठ सहित उनकी टीम की उपस्थिति में अंजाम दिया गया।

यूं की कार्रवाई 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शर्मा ने बताया कि जयपुर शहर के एफ पंचम शिकारपुरा उपखण्ड क्षेत्र में स्टार मेटल नाम से एक फैक्ट्री संचालित मिली, जिसमें मैसर्स इस्माईल रबड इण्डस्ट्रीज के नाम से एक औद्योगिक श्रेणी का बिजली कनेक्शन स्थापित मिला। टीम को इस फैक्ट्री में हाई लेवल की बिजली चोरी का संदेह हुआ, जिस पर सतर्कता जांच की गई तो पाया गया कि फैक्ट्री के पीछे रखे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से 50 एमएम का केबल डालकर दीवार में छेद करते हुए कट-आउट में डायरेक्ट जोड़कर फैक्ट्री में धडल्ले से बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर मौके पर ही एक करोड़ 48 लाख का नियमानुसार जुर्माना निर्धारित किया गया है, जिसे जमा करवाने के लिए चैकिंग अधिकारी द्वारा उपभोक्ता को नोटिस भी जारी कर दिया गया है।  जुर्माना राशि तय समय में जमा नहीं करवाने पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी  सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी 
राजस्थान में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया। विदेशी नंबरों से आईवीआर कॉल कर खुद को पुलिस या...
राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार