लूट करने वाले चोखी ढाणी होटल के दो ड्राइवर समेत चार गिरफ्तार, वारदात की साजिश मकान में काम करने वाले ठेकेदार हरकेश ने रची

दो बदमाश चोखी ढाणी होटल में ड्राइवर

लूट करने वाले चोखी ढाणी होटल के दो ड्राइवर समेत चार गिरफ्तार, वारदात की साजिश मकान में काम करने वाले ठेकेदार हरकेश ने रची

खोह नागोरियान थाना पुलिस ने सोमवार को लूट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने सोमवार को लूट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बदमाश चोखी ढाणी होटल में ड्राइवर हैं। इनके कब्जे से लूटा गया माल और एक अवैध देसी कट्टा और कार जब्त की है। लूट की वारदात की साजिश मकान में काम करने वाले ठेकेदार हरकेश ने रची थी। 

आरोपी घनश्याम मीना (25) हिंडोली बूंदी हाल ड्राइवर चोखी ढाणी होटल सांगानेर सदर, दीपक उर्फ  दीपू (28) रूपपुरा शिवदासपुरा, अरुण उर्फ  रोबिन सवाई माधोपुर हाल ड्राइवर चौखी ढाणी होटल सांगानेर सदर और हरकेश प्रजापत (30) सिंगवाड़ा सदर दौसा हाल कानोता कपुलिस थाना सदर दौसा हाल कानोता को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 30 जनवरी को पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि करीब 11 बजे हमारे घर पर हरकेश पेन्टर के आदमी घर पर पेन्ट के सामान लेने के बहाने आए और उन्होंने गेट पर आकर बोला ठेकेदार ने हमको पेन्ट का सामान लेने भेजा है। गेट खोलते ही दो लोग फर्स्ट फ्लोर पर पेन्ट लेने के बहाने चले गए और दो लड़के ग्राउन्ड फ्लोर पर खड़े थे, थोडी देर बाद फर्स्ट फ्लोर चले गए, उनमें से दो लड़कों ने मुझे बोला कि आप आकर बताओ हमें पेन्ट नहीं मिल रहा है। मैं फर्स्ट फ्लोर पर पेन्ट बताने चली गई, पेन्ट बताकर जैसे ही नीचे आई ग्राउन्ड फ्लोर पर खडेÞ दो लड़के चाबी से गेट खेलकर मकान के अन्दर अलमीरा से बैग निकाल रहे थे। मैंने आकर उन लोगों को रोकने की कोशिश की उन लोगों ने उसके साथ धक्का-मुक्की कर अलमीरा में रखे सोने व चांदी के जेवर निकाल कर बाहर खड़ी कार में बैठकर भाग गए। इस रिपोर्ट पर टीम ने सीसीटीवी के आधार पर जांच कर चार जनों को गिरफ्तार कर लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी 100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी
इंदिरा का तला एवं जाखड़ा का तला तथा सवाई माधोपुर जिले की पथाना ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समिति शामिल हैं। संबंधित...
बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट 
एक्स यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अश्लील कंटेंट की चिंताओं के बीच कंपनी ने नियमों को किया और भी सख्त, जानें पूरा मामला
बिना भेदभाव के जन कल्याण की योजनाएं चलाना भारत के मजबूत लोकतंत्र का आधार : पीएम मोदी
दिल्ली में सर्दी का सितम : न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दृश्यता 50 मीटर से कम
'अगली सूचना तक इजरायल की यात्रा से बचें', ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को दी यात्रा नहीं करने की हिदायत
ईरान एयर स्पेस बंद होने से भारतीय उड़ानों पर असर, जयपुर की फ्लाइट्स सुरक्षित