वायदा बाजार में नरमी का असर, सोना 800 रुपए और चांदी 500 रुपए सस्ती
खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही
ग्लोबल वायदा बाजार में नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में दानों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई।
जयपुर। ग्लोबल वायदा बाजार में नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में दानों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। शुद्ध सोना 800 रुपए कम होकर 95,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 800 रुपए फिसलकर 89,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी 500 रुपए टूटकर 97,800 रुपए प्रति किलो रही। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :
चांदी 97,800
शुद्ध सोना 95,300
जेवराती सोना 89,200
18 कैरेट 76,700
14 कैरेट 60,300
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 May 2026 19:01:06
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...

Comment List