43 योग साधकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और सांसद जयपुर शहर मंजू शर्मा रहे मौजूद

योग आत्मविकास का सबसे बड़ा माध्यम 

43 योग साधकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और सांसद जयपुर शहर मंजू शर्मा रहे मौजूद
कार्यक्रम में 43 संस्थाओं के प्रमुख को सम्मानित करने के साथ ही योग की टीमों के सभी सदस्यों को योग प्रेरक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

जयपुर। नगर निगम जयपुर ग्रेटर की ओर से वर्ष 2024 में आयोजित किए योग महोत्सव के अन्तर्गत 1611 मिनट तक योग साधकों ने एक ही छत के नीचे बिना रूके बिना थके अखंड योग करने वाले 43 योग संस्थानों के प्रमुख को शुक्रवार को राज्यपाल ने सम्मानित किया। निगम ग्रेटर ने बिड़ला ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित योग साधक सम्मान समारोह 2025 में मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद जयपुर शहर मंजू शर्मा ने योगाचार्यों और योग साधकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने कहा कि भारत योग संस्कृति से जुड़ा राष्ट्र है। योग आत्मविकास का सबसे बड़ा माध्यम है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि सूर्य नमस्कार सर्वांग योग है और वह स्वयं भी योग करते है। मन मजबूत होगा तो शरीर भी मजबूत होगा। 

कार्यक्रम में 43 संस्थाओं के प्रमुख को सम्मानित करने के साथ ही योग की टीमों के सभी सदस्यों को योग प्रेरक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। निगम ग्रेटर ने वर्ष 2024 में आयोजित किए योग महोत्सव के अन्तर्गत 1611 मिनट तक योग साधकों ने एक ही छत के नीचे बिना रूके बिना थके अखंड योग किया, जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा सराहा गया और महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि