डाकघर कार्यालय भवन में शौचालय नहीं है शौचालय, महिला कर्मचारी परेशान

डाकघर में नहीं शौचालय

डाकघर कार्यालय भवन में शौचालय नहीं है शौचालय, महिला कर्मचारी परेशान

भवन तो काफी पुराना है। साथ ही यहां पर शौचालय नही होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देईखेड़ा। क्षेत्र के लबान कस्बे में स्थित डाकघर कार्यालय भवन में शौचालय नही होने वहां कार्यरत महिला कर्मिकों को परेशान होना पड़ रहा है। यहां नियुक्ति बीपीएम दिलासा रानी ने बताया कि यहां से माखिदा ढगरिया व देईखेड़ा के पोस्टमैन भी डाक व अन्य पार्सल के लिए आते जाते है और डाकघर को स्थायी भवन नही है। पुराने पंचायत भवन में व्यवस्था कर एक कमरे में संचालित किया जा रहा है। भवन तो काफी पुराना है। साथ ही यहां पर शौचालय नही होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा रखा है और साथ स्थानीय पंचायत को भी कई बार लिखित में शौचालय निर्माण व भवन की मरम्मत के लिऐ मांग कर चुके है। 

ग्रामीण रामावतार मीणा ने बताया कि सरकार एक तरफ तो महिला गरिमा की सुरक्षा के लिये पिंक शौचालय के निर्माण की योजना ला रही है वही दूसरी तरफ गांवों में नियुक्त महिला कर्मिकों के लिए शौचालय तक नही है। 

इनका कहना है 
यहां पर दिन भर सेंटरों के कार्मिक आते जाते है। ऐसे शौचालय नही होने परेशानी आती है। पंचायत ने जल्द शौचालय निर्माण का आश्वासन दिया है। 
- दिलासा रानी, बीपीएम डाकघर लबान

इनका कहना है 
 डाकघर के भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव ले रखे है। साथ ही भवन का मरम्मत व शौचालय निर्माण जल्द करवाया जाएगा। 
- बुद्धि प्रकाश मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत लबान

Read More घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला : हाथ का अंगूठा चबाया, सिर, हाथ और पैरों पर गहरे घाव

डाकघर में महिला कर्मिकों की परेशानी को देखते हुए शौचालय के लिए स्वीकृति जारी की जा चुकी है। एक दो दिन में ठेकेदार को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके है ।
 - रतन सिंह चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी लबान 

Read More मेगा हाईवे किनारे जले ठूंठ बने हादसों का कारण, दिन-रात रहती है भारी वाहनों की आवाजाही

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन