बख्शी ने रेखा से की फिल्म छावा को कर मुक्त करने की मांग, कहा- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध है कि फिल्म छावा को कर मुक्त करें
फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नीलकंठ बख्शी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मराठी फिल्म छावा को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कर मुक्त करने का आग्रह किया है
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नीलकंठ बख्शी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मराठी फिल्म छावा को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कर मुक्त करने का आग्रह किया है। बख्शी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध है कि फिल्म छावा को कर मुक्त करें। यह मराठा साम्राज्य के सही इतिहास और सनातन धर्म की रक्षा के लिए उनके बलिदान को बढ़ावा देती है। ऊं नम: पार्वती पतये हर हर महादेव।
गौरतलब है कि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई है।
Comment List