युवक–युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते टांके में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास : युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक

टांके के पास कपड़े और चप्पलें देखी तो हुआ शक

युवक–युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते टांके में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास : युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक

एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक युवक–युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते टांके में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों दो दिन पहले अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे और परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गांव के समीप झाड़ियों में छुपते–फिरते हुए दोनों पर कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी, जिसके बाद वे घबराकर पास के टांके में कूद गए।

चौहटन। चौहटन थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक युवक–युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते टांके में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों दो दिन पहले अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे और परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गांव के समीप झाड़ियों में छुपते–फिरते हुए दोनों पर कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी, जिसके बाद वे घबराकर पास के टांके में कूद गए। घटना अमरावास कोनरा सरहद की है, जहाँ सुबह ग्रामीणों ने टांके के पास कपड़े और चप्पलें देखी तो उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने अंदर झांका, तो युवक–युवती दोनों पानी में तैरते मिले। तत्काल ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए टांके में उतरकर दोनों को बाहर निकाला और चौहटन अस्पताल पहुँचाया। हालांकि तब तक स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी।

अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और प्रेम प्रसंग से जुड़ी परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दोनों समय रहते समझाए गए होते तो शायद एक जान बचाई जा सकती थी। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में लगी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान