साइबर ठगी का मामला : तकनीक से आगे निकल रहे अपराधी, लोकेशन ट्रेसिंग घटी

साइबर ठग बदल रहे तरीके

साइबर ठगी का मामला : तकनीक से आगे निकल रहे अपराधी, लोकेशन ट्रेसिंग घटी

देशभर में साइबर ठगी तेजी से बढ़ रही है, जबकि ट्रेसिंग तकनीक अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही। आई4सी का प्रतिबिम्ब पोर्टल संदिग्ध नंबरों की लोकेशन देता है, फिर भी अपराध बढ़े हैं। ठग नए तरीके अपना रहे हैं, जिससे जांच मुश्किल हो गई। सरकार सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है, वहीं पुलिस नई तकनीक से कार्रवाई कर रही है।

जयपुर। देशभर में साइबर ठगी लगातार बढ़ रही है, जबकि अपराधियों को पकड़ने के लिए इस्तेमाल हो रही तकनीकी अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही है। केन्द्र सरकार के इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) की ओर से शुरू किया गया प्रतिबिम्ब पोर्टल भले ही संदिग्ध नंबरों की रियल-टाइम लोकेशन उपलब्ध करा रहा हो, इसके बावजूद ठगी की घटनाओं में तेज वृद्धि चिंता का विषय बन गई है। आंकड़े बताते हैं कि जहां ठगों की लोकेशन ट्रेसिंग में गिरावट आई है, वहीं आपत्तियों में उछाल दर्ज किया गया है।

साइबर अपराधियों की ओर से अपनाए जा रहे नए-नए तकनीकी तरीकों ने पुलिस और जांच एजेंसियों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के बढ़ते उपयोग के साथ ठगी के तरीके भी अधिक जटिल और संगठित हो गए हैं। यही वजह है कि अपराधियों के ठिकानों का पता लगाना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है।

साइबर ठग बदल रहे तरीके

ये सभी नंबर ऐसे होते हैं, जिनके खिलाफ  देश के किसी भी हिस्से में साइबर ठगी की आपत्ति दर्ज हो चुकी होती हैं। इसके बावजूद आंकड़े यह संकेत देते हैं कि अपराधी तेजी से अपने तरीके बदल रहे हैं।

Read More जेडीए की कार्रवाई : सड़क सीमा से हटाए अस्थाई अतिक्रमण, बांस-तंबू और झुग्गी झोंपडियां लगाकर कर रखे थे अतिक्रमण

सरकार की सख्त तैयारी

Read More केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट : प्रमुख जलाशयों में जल स्थिति बेहतर, लेकिन भूजल गिरावट बनी चिंता; विशेष रूप से राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भूजल स्तर में लगातार गिरावट दर्ज

सरकार अब इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। आने वाले समय में डिजिटल प्लेटफार्म्स की निगरानी और जवाबदेही को और मजबूत किया जा सकता है, ताकि ठगों के नेटवर्क को समय रहते तोड़ा जा सके।

Read More 1-2 मई को पूर्णिमा पर बाघ-बघेरों का आंकलन, झालाना-आमागढ़ और नाहरगढ़ में तैयारियां पूरी

इनका कहना है

जयपुर रेंज के कई जिलों में साइबर ठगी के कुछ प्रमुख हॉट स्पॉट सामने आए हैं। इन इलाकों में पुलिस कई बार छापेमारी कर ठगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। हालाकि साइबर अपराधी लगातार अपने तरीके बदल रहे हैं, लेकिन पुलिस भी नई तकनीकों की मदद से उन्हें ट्रैक कर कार्रवाई कर रही है।

-      - राहुल प्रकाश, जयपुर रेंज आईजी

Tags: cyber

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण