मणिपाल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय नवाचार चैलेंज का उद्घाटन

कठोर मूल्यांकन के बाद 131 टीमों को शॉर्टलिस्ट किया

मणिपाल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय नवाचार चैलेंज का उद्घाटन

कार्यक्रम में 365 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में सैक-इसरो के निदेशक और प्रख्यात वैज्ञानिक निलेश एम देसाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

जयपुर। मणिपाल यूनिवर्सिटी में इसरो के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर, अहमदाबाद के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय नवाचार चैलेंज -24 का उद्घाटन किया। यह प्रतिष्ठित 36 घंटे का हैकथॉन नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें 700 से अधिक पंजीकरणों के कठोर मूल्यांकन के बाद 131 टीमों को शॉर्टलिस्ट किया गया। 

कार्यक्रम में 365 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में सैक-इसरो के निदेशक और प्रख्यात वैज्ञानिक निलेश एम देसाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सैक-इसरो के साइबर सर्विसेज और इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर दर्शनकुमार के पटेल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर के अध्यक्ष प्रो. एनएन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि नवाचार का उत्सव हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी
गर्मी की तीव्रता का असर अब जयपुर के पर्यटन उद्योग पर भी साफ दिखाई देने लगा। पुरातत्व विभाग के ताजा...
केंद्रीय जल आयोग की टीम करेगी राजस्थान की सिंचाई परियोजनाओं का दौरा, महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पूर्व टीएमसी सांसद नुसरत जहां ईडी के समक्ष हुईं पेश, कंपनी की अनियमितताओं में उनकी कोई भूमिका नहीं
हॉर्मुज में हालात फिर तनावपूर्ण : गुजरात आ रहे एक जहाज पर फायरिंग, कब्जे में लिया
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी
विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक