जयपुर में अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी मोमिन समेत दो गिरफ्तार

सूने मकानों की रेकी कर ताले तोड़कर करते थे चोरी

जयपुर में अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी मोमिन समेत दो गिरफ्तार
जयपुर की जवाहर नगर थाना पुलिस ने सूने मकानों को निशाना बनाने वाली गाजियाबाद की 'डी-200' अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपियों से स्कूटी और ताला तोड़ने के औजार ज़ब्त किए हैं।

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने सूने मकानों और फ्लैटों को निशाना बनाकर चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की डी-200 नकबजनी गैंग का मुख्य आरोपी मोमिन उर्फ मोहसीन और चोरी का माल खरीदने वाला प्रवीन कुमार वर्मा शामिल है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की जुपिटर स्कूटी और ताला तोड़ने के औजार नकब को जब्त किया है। आरोपियों से चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सूने मकानों की रेकी कर करते थे चोरी

थानाप्रभारी सरला यादव ने बताया कि आरोपी संगठित गिरोह के रूप में वारदातों को अंजाम देते थे। वे रात के समय गाजियाबाद से बिना नंबर के वाहन पर जयपुर पहुंचते और सुबह सूने मकानों व फ्लैटों की रेकी करते थे। इसके बाद लोहे के नकब से ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो जाते थे। गिरोह जयपुर के जवाहर नगर और रामनगरिया सहित हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है।

500 कैमरों की फुटेज से मिली सफलता

Read More पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा

पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए करीब 100 किलोमीटर क्षेत्र में लगे लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। गिरफ्तार मोमिन उर्फ मोहसीन गाजियाबाद के वेव सिटी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह पूर्व में जयपुर के वैशाली नगर, ज्योति नगर, प्रताप नगर, सांगानेर और शास्त्री नगर क्षेत्रों में भी नकबजनी की वारदातों में शामिल रहा है। गिरोह का सक्रिय सदस्य शैलेन्द्र उर्फ शैली पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

Read More गैंगरेप के बाद हत्या करने वालों की फांसी की सजा रद्द, डीएनए करने वाले की गवाही नहीं कराई

मार्च में दर्ज हुआ था मामला

Read More अतिक्रमण से नाराज व्यापारी, चांदपोल बाजार में नहीं करेंगे सामूहिक दीपावली सजावट

पुलिस के मुताबिक, 5 मार्च 2026 को जवाहर नगर क्षेत्र स्थित रेजीडेंसी, सेक्टर-4 के फ्लैट नंबर 404 में चोरी की घटना हुई थी। परिवादी प्रदीप कुमार के घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हुई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, शांति की कामना की  राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, शांति की कामना की 
जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) मुख्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 6 समितियां गठित कर 60 नेताओं को सौंपी चुनावी कमान
दिनदहाड़े 6 साल के बच्चे का अपहरण: तीन महीने पहले मां हुई थी लापता, अब बेटे के अपहरण से परिवार में हड़कंप ; थाने पर प्रदर्शन
पश्चिमी राजस्थान में बिगड़ रहे हालात, गहलोत का सूखे को लेकर सरकार पर हमला, बोले- अब किसका इंतजार कर रही सरकार?
जयपुर में अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी मोमिन समेत दो गिरफ्तार
बहरोड़ से भाजपा विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
वैश्विक कारकों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार एक्शन