नगर निगम ग्रेटर: डेढ़ साल में सवा पांच क्विंटल पॉलिथीन जब्त की

11.80 लाख जुर्माना वसूला

नगर निगम ग्रेटर: डेढ़ साल में सवा पांच क्विंटल पॉलिथीन जब्त की

अब तक 525 किलो से अधिक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त करने के साथ ही 11.80 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया है। 

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय ने एक जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के बाद नगर निगम जयपुर ग्रेटर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम प्रशासन डेढ़ साल में करीब सवा पांच क्विंटल पॉलिथीन ही जब्त कर पाया है। इस दौरान निगम ग्रेटर ने 11 लाख 80 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया है। निगम ग्रेटर प्रशासन ने मुख्यालय के साथ ही जोन स्तर पर टॉस्क फोर्स का गठन किया था। इस डेढ़ साल की अवधि में निगम प्रशासन ने प्लास्टिक के भंडारण, परिवहन एवं विनिर्माण करने वालों पर कोई ठोस कार्रवाई करने की बजाए छोटे-छोटे दुकानदारों और थड़ी ठेले वालों पर ही कार्रवाई कर खानापूर्ति की। 

11.80 लाख जुर्माना वसूला
जयपुर ग्रेटर नगर निगम  आयुक्त  रूकमणि रियाड़ ने बताया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, परिवहन भंडारण व विनिर्माण की रोकथाम के लिए केन्द्र सरकार ने एक जुलाई 2022 से रोक लगा रखी है। निगम ग्रेटर तभी से नियमित कार्रवाई कर रहा है। अब तक 525 किलो से अधिक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त करने के साथ ही 11.80 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश