सूर्य कुमार यादव के स्कूप शॉट को आजमाने की कोशिश : जान्हवी

मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रमोशन के लिए जयपुर आई 

सूर्य कुमार यादव के स्कूप शॉट को आजमाने की कोशिश : जान्हवी

जान्हवी ने बताया कि फिल्म महेंद्र और महिमा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी तय होती है।

जयपुर। बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर ने कहा कि फिल्म में मैंने इंडियन क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव के प्रसिद्ध स्कूप शॉट को आजमाने की कोशिश की है। फिल्म की परिभाषा सिर्फ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह भावनाओं का मीठा समंदर है। जान्हवी ने ये बात मैरियट होटल में मीडिया से कहीं। जान्हवी अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रमोशन के सिलसिले जयपुर आई। उन्होंने कहा कि इस मूवी में क्रिकेट के अलावा डांस, मस्ती, रोमांस, सपने पूरा करने की ललक सब कुछ देखने को मिलेगी। जयपुर की लस्सी बहुत पसंद है। जब इस फिल्म की शूटिंग जयपुर में हो रही थी, तो हम सेट पर रोज लस्सी पिया करते थे। अभी इस समय बहुत व्यस्त प्रोग्राम चल रहा है और गर्मी भी बहुत है। कल रात को अहमदाबाद में मैच देखने के बाद सीधा मैं जयपुर आ गई। सुबह जब आंखें खुली तो पता नहीं लगा कि कौनसा शहर है। इस मूवी से पहले भी मैं क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन हूं।

फिल्म महेंद्र और महिमा के इर्द-गिर्द
जान्हवी ने बताया कि फिल्म महेंद्र और महिमा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी तय होती है। फिल्म की कहानी लव स्टोरी के साथ जिम्मेदारी और दबाव में अपने मरे हुए ख्वाब को फिर से जिंदा करने और उसे जीने की कहानी को दर्शाती है।

कपल को क्रिकेट देखना और खेलना पसंद
यह फिल्म एक ऐसे कपल के जीवन पर आधारित है, जिन्हें क्रिकेट देखना और खेलना बहुत पसंद है, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों के आगे उन्हें अपनी इच्छाओं को दबाना पड़ता है। फिर भी आगे चलकर दोनों अपने मन की सुनते हैं। मिस्टर माही मिसेज माही को मैदान में उतारकर दोनों के ख्वाबों को एक नए पंख देते हैं। प्रमोशन के लिए जान्हवी जयपुराइट्स के बीच भी पहुंची। उन्होंने एयरपोर्ट से होटल और कैंपस तक सभी का अभिवादन स्वीकार किया। और लोगों को चीयर करती दिखाई दीं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत