केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश : पायलट राजवीर की पार्थिव देह पहुंची जयपुर, परिवार में मचा कोहराम

आर्मी यूनिफॉर्म में पति की फोटो थामे हुए चलीं पत्नी

केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश : पायलट राजवीर की पार्थिव देह पहुंची जयपुर, परिवार में मचा कोहराम

उन्होंने खराब मौसम की जानकारी अन्य पायलट को दी थी, लेकिन तभी सुबह 5:20 बजे उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।

जयपुर। केदारनाथ में रविवार को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह की पार्थिव देह मंगलवार सुबह शास्त्री नगर थाने में एंबुलेंस से लाया गया था। यहां से उनकी बॉडी को मंगलवार सुबह करीब 7 बजे घर ले जाया गया। बेटे की बॉडी देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। राजवीर का अंतिम संस्कार चांदपोल मोक्षधाम में किया गया। मोक्षधाम में पत्नी ने पति को आखिरी सैल्यूट किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंतिम यात्रा में राजवीर सिंह की लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी दीपिका चौहान आर्मी यूनिफॉर्म में पति की फोटो थामे हुए चलीं। यात्रा में राजवीर सिंह अमरे रहे के नारों की गूंज थी।

राजवीर के बड़े भाई चंद्रवीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद रुद्रप्रयाग में डीएनए टेस्ट के बाद उन्हें बॉडी सौंपी गई, हालांकि उन्होंने अंगूठी और घड़ी से भाई की पहचान पहले ही कर ली थी। घर पर अंतिम दर्शन के दौरान पत्नी और पूरा परिवार उनकी पार्थिव देह से लिपटकर रोने लगा। परिवार को बेटे का अंतिम बार चेहरा भी नहीं दिखाया गया। बेटे की बॉडी सहलाते हुए बुजुर्ग मां-बाप बोले हमारा सब कुछ चला गया। राजवीर (37) आर्मी से लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर्ड थे और एक प्राइवेट एविएशन कंपनी में हेलिकॉप्टर उड़ा रहे थे। हादसे के समय वह टीम का नेतृत्व कर रहे थे और सबसे आगे उड़ रहे थे। उन्होंने खराब मौसम की जानकारी अन्य पायलट को दी थी, लेकिन तभी सुबह 5:20 बजे उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। वह चार माह पहले ही में जुड़वां बेटों के पिता बने थे। उनकी पत्नी भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत