लंदन में “द स्टोन शो एंड हार्ड सरफेस” प्रदर्शनी में LUB और CDOS ने की संयुक्त भागीदारी, 350 एग्जीबिटर्स ने इस वैश्विक मंच पर अपने उत्पाद और नवाचार किए प्रस्तुत 

देशों से आए प्रतिनिधियों ने सराहा और सहभागिता में रुचि दिखाई

लंदन में “द स्टोन शो एंड हार्ड सरफेस” प्रदर्शनी में LUB और CDOS ने की संयुक्त भागीदारी, 350 एग्जीबिटर्स ने इस वैश्विक मंच पर अपने उत्पाद और नवाचार किए प्रस्तुत 

लंदन स्थित एक्सेल एग्जीबिशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी “द स्टोन शो एंड हार्ड सरफेस” का आयोजन संपन्न हुआ

जयपुर। लंदन स्थित एक्सेल एग्जीबिशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी “द स्टोन शो एंड हार्ड सरफेस” का आयोजन संपन्न हुआ। 7 से 9 मई तक आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन में चीन, आयरलैंड, पोलैंड, इटली, तुर्की सहित विभिन्न देशों की अग्रणी स्टोन कंपनियों की सहभागिता रही। कुल मिलाकर लगभग 350 एग्जीबिटर्स ने इस वैश्विक मंच पर अपने उत्पाद और नवाचार प्रस्तुत किए।

प्रदर्शनी में लघु उद्योग भारती (LUB) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (CDOS) के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय स्टोन कंपनियों के प्रतिनिधियों से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक और राजस्थान के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया के साथ वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, सीडीओएस विवेक जैन शामिल रहे। 

इन बैठकों के दौरान जयपुर में आयोजित होने वाले इंडिया स्टोनमार्ट–2026 के प्रचार-प्रसार, तकनीकी सहयोग, द्विपक्षीय व्यापार और संभावित भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर डिजिटल प्रजेंटेशन, ब्रोशर और सहभागिता आमंत्रण सामग्री वितरित की गई, जिसे विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने सराहा और सहभागिता में रुचि दिखाई।

यह प्रदर्शनी भारत के प्राकृतिक पत्थर उद्योग को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने और स्टोनमार्ट–2026 को एक वैश्विक ब्रांड के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में एक ठोस कदम सिद्ध हो रही है। इंडिया स्टोनमार्ट–2026 का आयोजन आगामी 5 से 8 फरवरी 2026 को जयपुर स्थित जेईसीसी परिसर, सीतापुरा में प्रस्तावित है, जिसमें विश्वभर के अग्रणी खरीदारों और प्रदर्शकों की सहभागिता अपेक्षित है।

Read More असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत