बाड़मेर में 500 से अधिक फर्जी पट्टे जारी, मंत्री ने कहा- जांच में फर्जी मिलने पर 120 पट्टे निरस्त

120 पट्टों को निरस्त कर दिया गया

बाड़मेर में 500 से अधिक फर्जी पट्टे जारी, मंत्री ने कहा- जांच में फर्जी मिलने पर 120 पट्टे निरस्त

राज्य विधानसभा में सोमवार को बाड़मेर नगर परिषद में 500 से अधिक फर्जी पट्टे जारी करने का मामला उठा

 जयपुर। राज्य विधानसभा में सोमवार को बाड़मेर नगर परिषद में 500 से अधिक फर्जी पट्टे जारी करने का मामला उठा। विधायक डॉ प्रियंका चौधरी ने मामला उठाते हुए कहा कि आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर की ओर से स्थानांतरण होने के बाद भी फर्जी पट्टे जारी करने का काम किया गया, अर्थात 500 से अधिक फर्जी पट्टे जारी कर दिए गए। जवाब में नगरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि फर्जी पट्टो की शिकायत प्राप्त होने पर उनकी जांच करवाई गई, जिसमें 120 पट्टे फर्जी मिले अर्थात जिन पट्टों पर बी सीरियल नंबर भी डाला गया था, वह सारी सीरीज में ही फर्जी पट्टे सामने आए हैं।

उन 120 पट्टों को निरस्त कर दिया गया है। शेष के संबंध में भी रिपोर्ट तलब की गई है। विधायक ने कहा कि पट्टाधारी के खिलाफ प्रशासन ने मामला दर्ज करवाया है, लेकिन जिन लोगों ने पट्टे जारी किए उनके खिलाफ क्यों नहीं एक्शन हुआ?

Tags: Barmer

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा में 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त होने का उठा मामला, मंत्री ने स्वीकारी गलती विधानसभा में 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त होने का उठा मामला, मंत्री ने स्वीकारी गलती
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त किए जाने का मामला शून्यकाल में ध्यानाकर्षण...
रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका
एआई इम्पैक्ट समिट 2026: दिल्ली पहुंचे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, 20 फरवरी को समिट में होंगे शामिल
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का सरकार पर हमला, कहा- मेहनतकशों के हाथ खाली, उनके हक का पैसा किसके पास
आज दूसरे दिन भी आईएचएमएस सर्वर में आ रही दिक्कतें : मैनुअल कट रही पर्ची, ओपीडी टाइम एक घंटे बढ़ाया
जनजाति क्षेत्रों में हॉस्टल्स में बिना टेंडर सामग्री खरीद पर सदन में घिरे मंत्री, स्पीकर ने दी व्यवस्था
एआई शिखर सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला; बोलें-सरकार ने सम्मेलन को बना दिया तमाशा, चीन उठा रहा लाभ