मुकुट चौधरी ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, कचरे को हटाकर क्षेत्र को कराया साफ

सफाई अभियान संचालित किया

मुकुट चौधरी ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, कचरे को हटाकर क्षेत्र को कराया साफ
विशेष सघन सफाई अभियान के अंतर्गत किशनपोल जोन में फ्रूट मंडी शौचालय से दूल्हा हाउस तक (पुराना वार्ड संख्या–73, नवीन वार्ड संख्या–111) क्षेत्र में भी विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया।

जयपुर। मालवीय नगर जोन के वार्ड संख्या 73 में बालाजी मोड़ से नंदपुरी पुलिया तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। 10 दिन – 10 स्थान विशेष सफाई अभियान के तहत क्षेत्र की सड़कों, फुटपाथों में झाड़ू लगवाकर कचरे को उठाया गया तथा गहन सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। इस दौरान जोन उपायुक्त मुकुट चौधरी ने मौके पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। 

इसी प्रकार सांगानेर जोन के वार्ड 52 में टोंक रोड से चलकर बैरवा कॉलोनी होते हुए संस्कृत स्कूल 64 का चौराहा तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विशेष सघन सफाई अभियान के अंतर्गत किशनपोल जोन में फ्रूट मंडी शौचालय से दूल्हा हाउस तक (पुराना वार्ड संख्या–73, नवीन वार्ड संख्या–111) क्षेत्र में भी विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। सफाई कार्य के दौरान शौचालय के आसपास एवं फ्रूट मंडी क्षेत्र में जमा कचरे को हटाकर क्षेत्र की पूर्ण रूप से साफ-सफाई कराई गई।

Tags: garbage

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप