चंबल नदी उफान पर: पालीघाट पर 22 सेमी बढ़ा जलस्तर, झरेल बालाजी पुलिया पर आधा फीट पानी, राहगीर जान जोखिम में डालकर कर रहे आवागमन।

चंबल का जलस्तर बढ़ने से झरेल बालाजी पुलिया जलमग्न

चंबल नदी उफान पर: पालीघाट पर 22 सेमी बढ़ा जलस्तर, झरेल बालाजी पुलिया पर आधा फीट पानी, राहगीर जान जोखिम में डालकर कर रहे आवागमन।

कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण चंबल नदी का जलस्तर 22 सेंटीमीटर बढ़ गया है। झरेल बालाजी पुलिया डूबने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं।

सवाईमाधोपुर। कस्बे से करीब 8 किलोमीटर दूर पालीघाट पर चंबल नदी का जलस्तर बीते दो दिनों में 22 सेंटीमीटर तक बढ़ गया है। इसके चलते झरेल बालाजी की निचले स्तर की पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गई है और पुलिया के ऊपर से करीब आधा फीट से अधिक पानी की चादर बह रही है। इसके बावजूद राहगीर, श्रद्धालु और वाहन चालक जान जोखिम में डालकर इस पुलिया को पार कर रहे हैं।

बुधवार देर रात चंबल नदी में 10 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा, जबकि गुरुवार को इसमें 12 सेंटीमीटर की और बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण कोटा बैराज से करीब 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाना तथा कोटा की नहरों का अतिरिक्त पानी चंबल नदी में आना बताया जा रहा है। हालांकि 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन नहरों से आ रहे पानी के कारण चंबल का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

झरेल बालाजी पुलिया के क्षतिग्रस्त और ऊबड़-खाबड़ होने के कारण वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद खंडार प्रशासन एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस की ओर से न तो किसी प्रकार की बैरिकेडिंग की गई है और न ही राहगीरों को रोकने के लिए मौके पर कोई तैनाती की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि खंडार प्रशासन इस गंभीर स्थिति में भी मूकदर्शक बना हुआ है।

पुलिया डूबने से ग्रामीणों को आवागमन के लिए करीब 60 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं झरेल बालाजी के दर्शनार्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में जलस्तर और बढ़ने की संभावना को देखते हुए किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Read More ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से दुबई की दो फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान 

इनका कहना...पहले चंबल नदी का जलस्तर करीब 6 मीटर था, जो नहरों का पानी आने से बढ़कर 6.22 मीटर हो गया है। यानी 22 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले समय में जलस्तर और बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

Read More झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 

 

Read More मंडियों और यार्डों का तेजी से होगा विकास : मुख्यमंत्री ने राजस्थान कृषि उपज मण्डी प्रांगण भूमि अर्जन नीति का किया अनुमोदन, 20 प्रतिशत विकसित भूमि आवंटित की जाएगी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली ने भाजपा पर साधा निशाना : कागजी स्वच्छता रैंकिंग पर सवाल, कहा- अलवर में जाम नालियां, सड़कों पर गंदा पानी टीकाराम जूली ने भाजपा पर साधा निशाना : कागजी स्वच्छता रैंकिंग पर सवाल, कहा- अलवर में जाम नालियां, सड़कों पर गंदा पानी
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर शहरों की सफाई रैंकिंग को लेकर हमला बोला। अलवर गंदगी से जूझ...
बंगाल में पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल : चुनाव आयोग ने किया अधिकारियों का तबादला, हाल के वर्षों में सबसे व्यापक फेरबदल
ईरान युद्ध पर ट्रंप को झटका : आतंकवाद रोधी प्रमुख केंट का इस्तीफा, कहा- दिल की गवाही नहीं देता वह प्रशासन के युद्ध का समर्थन करें
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के लेवल द्वितीय से जुड़ा मामला : शिक्षकों को स्थाई करने का आदेश वापस लेने पर रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
चेहरे के असहनीय दर्द की गंभीर समस्या है ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया : हल्के में लेना खतरनाक, चेहरे की नर्व पर होता है असर
पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में पुनर्चक्रण की भूमिका
असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव : 7 और 10 को गुवाहाटी में होने हैं आईपीएल मैच, बदलाव की उम्मीद में जयपुर में तैयारी तेज