ऑस्ट्रेलियाई पीएम की बड़ी घोषणा, बॉन्डी बीच हमले की जांच के लिये न्यायिक आयोग का होगा गठन

ऑस्ट्रेलिया: बॉन्डी बीच हमले के बाद यहूदी-विरोध पर न्यायिक आयोग

ऑस्ट्रेलियाई पीएम की बड़ी घोषणा, बॉन्डी बीच हमले की जांच के लिये न्यायिक आयोग का होगा गठन

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने बॉन्डी बीच आतंकी हमले के बाद यहूदी-विरोधी भावनाओं की जांच के लिए न्यायिक आयोग की घोषणा की है। यह आयोग सामाजिक एकता और सुरक्षा विफलताओं पर अपनी रिपोर्ट देगा।

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया में यहूदी-विरोधी भावनाओं की तह तक जाने और सामाजिक एकता पर एक न्यायिक आयोग के गठन की घोषणा की है। अल्बानीज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि उनकी सरकार एक न्यायिक आयोग गठित करेगी, जो ऑस्ट्रेलिया में जांच का सबसे बड़ा रूप है। इसका नेतृत्व पूर्व हाई कोर्ट न्यायाधीश वर्जीनिया बेल करेंगी। वह दिसंबर के मध्य तक एक रिपोर्ट पेश करेंगी। 

उन्होंने कहा, मैंने यहूदी समुदाय के नेताओं से मिलने के लिए समय लिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं उस भयानक हमले के पीड़तिों और बचे हुए लोगों के कई परिवारों से मिला हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आयोग ऑस्ट्रेलिया में यहूदी-विरोध की प्रकृति और प्रसार की जांच करेगा, यहूदी-विरोध से निपटने के लिए विधि संबंधी सिफारिशें देगा, बॉन्डी बीच हमले से जुड़े हालात की जांच करेगा और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर सिफारिशें देगा। 

उन्होंने कहा, मैंने बार-बार कहा है कि हमारी सरकार की प्राथमिकता एकता और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है, और ऑस्ट्रेलिया को ठीक होने, सीखने, राष्ट्रीय एकता की भावना से एक साथ आने के लिए इसकी जरूरत है। कथित तौर पर अकेले बचे आतंकवादी नावेद अकरम पर हमले के सिलसिले में 59 आरोप दर्ज किये गये हैं। इसमें 15 हत्या के मामले शामिल हैं। अधिकारियों का आरोप है कि हमलावर इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से प्रेरित था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आईईए का दावा: अमेरिका-इजरायल के ईरान के साथ युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट "बेहद गंभीर", होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग बंद आईईए का दावा: अमेरिका-इजरायल के ईरान के साथ युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट "बेहद गंभीर", होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग बंद
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के प्रमुख फातिह बिरोल ने चेतावनी दी है कि ईरान-इजरायल युद्ध से उपजा ऊर्जा संकट 1970...
अखिलेश यादव का संजय निषाद पर तीखा हमला, बोलें- ये पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के, वायरल वीडियो से बढ़ा सियासी पारा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
केन्द्र सरकार ने शुरू की योजना : 18 जिलों में प्रक्रिया अधूरी, दुर्घटना में हुए घायलों को 7 दिन तक मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस उपचार  
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल विधेयक पर तृणमूल का राज्यसभा से बहिर्गमन: डेरेक ओ' ब्रायन का केंद्र सरकार पर कटाक्ष, बोले-सरकार पश्चिम बंगाल में कुछ ज्यादा ही व्यस्त
मछली एवं वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार का छठा संस्करण, राजस्थान के वन अधिकारियों और वालंटियर्स पुरस्कार से सम्मानित 
खल्लारी रोपवे हादसा: जिला प्रशासन ने संचालक कंपनी के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, एक महिला की मौत अन्य 16 घायल