डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को चेतावनी : प्रदर्शनकारियों को मारने पर हमला करेगा अमेरिका, चुकानी होगी भारी कीमत

वेंस ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया

डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को चेतावनी : प्रदर्शनकारियों को मारने पर हमला करेगा अमेरिका, चुकानी होगी भारी कीमत

तेहरान को यह संदेश बहुत स्पष्ट शब्दों में दे दिया गया है कि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बेहद सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान में प्रदर्शनकारियों को मारा जायेगा, तो इसका बहुत जवाब दिया जायेगा। ट्रम्प ने ईरान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिंसा को लेकर कहा कि अगर वे लोगों को मारना शुरू करते हैं, जैसा कि वे अक्सर दंगों के दौरान करते हैं, तो उन पर बहुत जोरदार हमला करेंगे। उन्होंने कहा कि तेहरान को यह संदेश बहुत स्पष्ट शब्दों में दे दिया गया है कि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी।

ट्रम्प के अलावा उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया और इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका उन लोगों के साथ खड़ा है, जो शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए विरोध कर रहे हैं। वेंस ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि ईरान के लिए आगे बढऩे का सबसे अच्छा रास्ता उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर वाशिंगटन के साथ गंभीर बातचीत करना है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार वेंस ने कहा कि वास्तविक बातचीत करना तेहरान के लिए सबसे समझदारी भरा काम होगा। उल्लेखनीय है कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बढऩे के बाद अधिकारियों ने देशव्यापी इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। गिरती अर्थव्यवस्था और कड़े सुरक्षा उपायों के खिलाफ ईरान के बड़े शहरों से लेकर दूरदराज के इलाकों तक लोग सड़कों पर उतरकर शासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पिछले दो सप्ताह से जारी इन प्रदर्शनों की मुख्य वजह बढ़ती मुद्रास्फीति और मुद्रा के मूल्य में भारी गिरावट है, जिससे लाखों लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों की शुरुआत 28 दिसंबर को तेहरान के ग्रैंड बाजार से हुई थी, जो धीरे-धीरे पूरे देश के बाजारों और विश्वविद्यालयों तक फैल गये। यह विरोध प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब राष्ट्रीय मुद्रा का मूल्य डॉलर के मुकाबले गिरकर साढ़े 13 लाख ईरानी मुद्रा के पार पहुंच गया। 

एक मानवाधिकार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इन प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 38 लोग मारे जा चुके हैं जिनमें सुरक्षा बलों के चार सदस्य भी शामिल हैं। रिपोर्ट में दर्जनों लोगों के घायल होने और 2,200 से अधिक गिरफ्तारियों की जानकारी दी गयी है। अशांति के दौरान 568 पुलिस अधिकारी और अर्धसैनिक बल के 66 सदस्य भी घायल हुए हैं।

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी