बजरी खान में बुजुर्ग का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी : पुलिस ने जब्त कपड़े एवं जूतियां, सितंबर 2025 से लापता था बुजुर्ग 

पेड़ के पास मिले कपड़ों में एक आधार कार्ड मिला

बजरी खान में बुजुर्ग का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी : पुलिस ने जब्त कपड़े एवं जूतियां, सितंबर 2025 से लापता था बुजुर्ग 

रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के अखावास गांव के पास बजरी खान में गुरुवार को एक बुजुर्ग का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर जसनगर थाना प्रशिक्षु आरपीएस विनोद कुमार, थानाधिकारी राजमल कुमावत एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचीं और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर अवशेषों को अस्पताल भिजवाया।

रियांबड़ी। रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के अखावास गांव के पास बजरी खान में गुरुवार को एक बुजुर्ग का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर जसनगर थाना प्रशिक्षु आरपीएस विनोद कुमार, थानाधिकारी राजमल कुमावत एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचीं और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर अवशेषों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरामद कंकाल करीब चार महीने से अधिक पुराना लग रहा है। जानकारी के अनुसार बकरी चराने गए ग्रामीणों ने इसे देखा, जिसके बाद जसनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची। जूते और धोती कंकाल से करीब 50 फीट दूर पड़े थे। पेड़ के पास मिले कपड़ों में एक आधार कार्ड मिला। इससे कंकाल की पहचान 70 वर्षीय ढगलाराम पुत्र हापुराम जाति बावरी निवासी गोडवाड़ जिला पाली (पुलिस थाना जैतारण) के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस ने कपड़े एवं जूतियां की जब्त
पुलिस ने मौके से शव के पास मिले जूते, धोती और कपड़े भी जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और कंकाल के डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह शव ढगलाराम का है या किसी और का।

सितंबर 2025 से लापता था बुजुर्ग 
जानकारी के अनुसार पाली जिला गोडवाड़ गांव निवासी ढगलाराम का विवाह अखावास में बिरजुड़ी के साथ हुआ था। इसके एक लड़का व एक लड़की हैं। परिजनों ने बताया कि उनके पिता सितंबर को घर से लापता हो गए थे, जिसकी गुमशुदगी अक्टूबर में जैतारण थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
जेवराती सोना 2800 रुपए टूटकर 1,46,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से...
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी
बचपन में होने वाले रूमेटिक फीवर से भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत लोगों को वॉल्व की बीमारी, दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्ट्रक्चरल इंडिया समिट 2026 में डॉक्टर्स ने दी जानकारी
स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को किया गया जागरूक