35 हजार की एवज में लिंग परीक्षण : दलाल व आईवीएफ सेंटर संचालिका गिरफ्तार, डॉक्टर ने 30 हजार रुपए लेने के बाद बताई रिपोर्ट

आवश्यक दस्तावेज सीज कर अन्य लोगों की भूमिका की जांच

35 हजार की एवज में लिंग परीक्षण : दलाल व आईवीएफ सेंटर संचालिका गिरफ्तार, डॉक्टर ने 30 हजार रुपए लेने के बाद बताई रिपोर्ट

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी डॉ अमित यादव व एएसपी डॉ हेमंत जाखड़ के निर्देशन में उदयपुर में बड़ी कार्रवाई की गई। 35 हजार रुपए में लिंग परीक्षण करने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक महिला दलाल है तो दूसरी आईवीएफ सेंटर की संचालिका।

उदयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी डॉ अमित यादव व एएसपी डॉ हेमंत जाखड़ के निर्देशन में उदयपुर में बड़ी कार्रवाई की गई। 35 हजार रुपए में लिंग परीक्षण करने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक महिला दलाल है तो दूसरी आईवीएफ सेंटर की संचालिका। पीबीआई थाना पुलिस आईवीएफ सेंटर से आवश्यक दस्तावेज सीज कर अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। डॉ. जाखड़ ने बताया कि सूचना मिली थी कि उदयपुर में एक दलाल गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड सेंटर्स में ले जाकर भ्रूण लिंग परीक्षण करवाती है। इस आधार पर पीसीपीएनडीटी (गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम-1994) टीम ने एक योजना बनाकर मूलत: उत्तर प्रदेश हाल उदयपुर निवासी दलाल पूजा सागर से संपर्क साधा और गर्भवती महिला को डिकॉय के रूप में उसके पास भेजा।

35000 में तय किया सौदा
डिकॉय बनी गर्भवती महिला से दलाल महिला ने 35,000 रुपए में लिंग परीक्षण करवाना तय किया। इसके बाद गर्भवती डिकॉय महिला को अमर आशीष हॉस्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में ले गई। इसके कुछ देर बाद गर्भवती महिला सहित दलाल बाहर निकली और गर्भवती महिला को धरा डायग्नोस्टिक सेंटर पर ले गई। यहां जांच के बाद दलाल पूजा गर्भवती को वापस टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर पर ले गई। दलाल और गर्भवती ने बताया कि सेंटर में बुलाकर सेंटर संचालिका 60 वर्षीय डॉ. नीना सक्सेना ने 30 हजार रुपए मांगे और कहा कि पहले पैसे दो फिर बताऊंगी। तीस हजार रुपए देने के बाद डॉ. नीना ने कोख में बेटा होना बताया और कहा कि भ्रूण ठीक है। टीम ने दलाल पूजा सागर पत्नी मोहित सागर और अमर आशीष हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. नीना को हिरासत में लिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब