दिल्ली में शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप : बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई, कई इलाकों में छाई धुंध की परत

आस-पास के इलाकों में नमी

दिल्ली में शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप : बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई, कई इलाकों में छाई धुंध की परत

सुबह 6:30 बजे से आठ बजे के बीच हुई कुछ बारिश से नोएडा, गाजियाबाद, दादरी और आस-पास के इलाकों में नमी आ गयी, जिससे ठंड का असर बढ़ गया।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को तापमान में गिरावट आने एवं शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप रहा। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज दिल्ली में तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। विभाग के अनुसार वायु गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में बनी रही एवं शहर के कई हिस्सों में धुंध की परत छायी रही। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गयी। सुबह 6:30 बजे से आठ बजे के बीच हुई कुछ बारिश से नोएडा, गाजियाबाद और आस-पास के इलाकों में नमी आ गयी, जिससे ठंड का असर बढ़ गया।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के तेज शीतलहर की चपेट में रहने के आसार हैं, जिससे न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास और दिन का अधिकतम तापमान 16 और 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सफदरजंग में तापमान में काफी गिरावट देखी गयी, जहां तापमान कम से कम 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि लोधी रोड में भी पारा गिरकर 6.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक कई इलाकों में स्मॉग की परत जमी हुई थी, जबकि पूरी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'खराब' और 'बहुत खराब' श्रेणी 280 के बीच बना रहा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) ने बताया कि सुबह 9 बजे एक्यूआई 328 था। 

Tags: air

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
राजस्थान में अप्रैल जैसी तपिश महसूस होने लगी है। कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार कर गया, जबकि बाड़मेर...
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा