निगम का चला बुलडोजर : 25 ट्रक सामान जब्त, 38,500 रुपए का वसूला जुर्माना ; 60 से ज्यादा जगहों पर हटाए कब्जे

बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

निगम का चला बुलडोजर : 25 ट्रक सामान जब्त, 38,500 रुपए का वसूला जुर्माना ; 60 से ज्यादा जगहों पर हटाए कब्जे

नगर निगम की सतर्कता शाखा ने गुरुवार को प्रमुख बाजारों से रेलवे स्टेशन तक बुलडोजर चलाया और 60 से ज्यादा जगहों से कब्जे हटाए।  निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि सतर्कता शाखा की टीमों ने शहर के प्रमुख बाजारों, सड़कों और रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए 60 से अधिक स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाए।

जयपुर। नगर निगम की सतर्कता शाखा ने गुरुवार को प्रमुख बाजारों से रेलवे स्टेशन तक बुलडोजर चलाया और 60 से ज्यादा जगहों से कब्जे हटाए।  निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि सतर्कता शाखा की टीमों ने शहर के प्रमुख बाजारों, सड़कों और रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए 60 से अधिक स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाए। इस दौरान कुल 25 ट्रक सामान जब्त किया गया। इसके साथ ही 38 हजार 500 रुपए का जुर्माना व कैरिज चार्ज वसूला गया।

बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में टीमों ने बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, गणगौरी बाजार, खजाने वालों का रास्ता, जौहरी बाजार, चांदपोल, बापू बाजार, सांगानेरी गेट, घाटगेट, गोविंद मार्ग, पिंक स्क्वायर मॉल क्षेत्र, सिटी सर्किल, खामिनां, आगरा रोड और मीना पालड़ी सहित कई इलाकों में कार्रवाई की। यहां 12 ट्रक सामान जब्त किया गया और 10,500 रुपए का परिवहन शुल्क वसूला गया।

रेलवे स्टेशन और ग्रीन बेल्ट पर बुलडोजर
उपायुक्त सतर्कता प्रथम अजय शर्मा के नेतृत्व में खातीपुरा रेलवे स्टेशन ग्रीन बेल्ट और स्टेशन के आस-पास किए गए अतिक्रमण पर भी सख्त कार्रवाई की गई। जेसीबी की मदद से अस्थाई छपरों और ठेलों को हटाया गया। सिरसी रोड बजरी मंडी क्षेत्र में भी अतिक्रमणों को हटाया गया। इस दौरान 13 ट्रक सामान जब्त कर 28 हजार रुपए का कैरिज चार्ज वसूला गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया। नागरिक सुबह 9 से रात 9 बजे तक हेल्पलाइन...
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या