अंकिता भंडारी हत्याकांड: ऑडियो प्रकरण पर सुरेश राठौर का पक्ष, साजिश में फंसाने का लगाया आरोप

ऑडियो वायरल होने के बाद बढ़ी हलचल

अंकिता भंडारी हत्याकांड: ऑडियो प्रकरण पर सुरेश राठौर का पक्ष, साजिश में फंसाने का लगाया आरोप

अंकिता भंडारी मामले में उर्मिला सनावर द्वारा जारी विवादित ऑडियो से सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने इसे साजिश बताते हुए एसआईटी जांच में सहयोग करने की बात कही है।

हरिद्वार। उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। सोशल मीडिया पर उर्मिला सनावर द्वारा गुरुवार को जारी किए गए ऑडियो के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई। इस मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा।

मामले में नया मोड़ तब आया, जब उर्मिला सनावर को हिंदूवादी संत दर्शन भारती उत्तराखंड लेकर पहुंचे। इसके बाद उर्मिला हरिद्वार पहुंची, जहां विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष उनके बयान दर्ज कराए गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पूरे घटनाक्रम के बाद पूर्व विधायक राठौर मीडिया के सामने आए और उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका इस मामले से कोई भी संबंध नहीं है और वे एसआईटी की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

राठौर ने कहा कि सत्य को दबाया नहीं जा सकता और जांच पूरी होने के बाद सच्चाई जनता के सामने आएगी। उन्होंने कानून और न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए निष्पक्ष जांच की उम्मीद भी व्यक्त की। फिलहाल, एसआईटी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और अहम जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही।

 

Read More केजरीवाल और सिसोदिया को मिली राहत के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी सीबीआई, कोर्ट ने कहा- नेताओं को बिना किसी ठोस सामग्री के बनाया आरोपी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
पीसीसी मुख्यालय में होली मिलन हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने रंग-अबीर से भाईचारे का संदेश दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की...
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें