दिन में भी रात जैसी कड़ाके की सर्दी : अगले तीन दिन डेढ़ दर्जन जिलों में घना कोहरा, घटी हाईवे पर विजिबिलिटी

जारी तेज सर्द हवाओं से आगामी दिन बनेंगे कोल्ड-डे

दिन में भी रात जैसी कड़ाके की सर्दी : अगले तीन दिन डेढ़ दर्जन जिलों में घना कोहरा, घटी हाईवे पर विजिबिलिटी

राजस्थान में सर्दी का कहर जारी है। पूर्वी राजस्थान के डीग में मावठ के चलते सर्दी का असर बढ़ गया। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने से कड़ाके की सर्दी बढ़ गई है। कोहरे से सड़कों, हाईवे पर विजिबिलिटी कम होने से गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई। वाहनों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कोहरे के असर से ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा।

जयपुर। राजस्थान में सर्दी का कहर जारी है। पूर्वी राजस्थान के डीग में मावठ के चलते सर्दी का असर बढ़ गया। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने से कड़ाके की सर्दी बढ़ गई है। कोहरे से सड़कों, हाईवे पर विजिबिलिटी कम होने से गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई। वाहनों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कोहरे के असर से ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों में डेढ दर्जन जिलों में घना कोहरा छाए रहने और तेज सर्द हवाओं से कोल्ड-डे रहने की संभावना है। सर्दी के चलते कई जिलों ने स्कूलों की छुट्टियां भी बढ़ा दी हैं। तेज सर्द हवाओं के असर से प्रदेश में दिन में भी रात जैसी सर्दी का अनुभव हो रहा है। माउंट आबू सहित शेखावाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। शेखावाटी के फतेहपुर-सीकर पिलानी-झुंझुनूं और चूरू से भी ज्यादा ठंडे रहे। सीकर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री, जैसलमेर में 3.3 अलवर में 4, जयपुर में 4.4, वनस्थली टोंक और माउंट आबू में 4.6, झुंझुनूं में 4.7, सिरोही में 4.9 और पिलानी में पांच डिग्री तापमान रहा।

सर्दी के चलते भरतपुर कलक्टर ने स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक 10 जनवरी तक छुट्टी, पाली जिले में पांचवी तक 12 जनवरी तथा भीलवाड़ा में दस जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई हैं। कोटा में आंगनबाड़ी केन्द्र 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं, पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा के सभी जिलों और उदयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जिलों में दिन में कोल्ड-डे के हालात बन गए हैं। अलवर, कोटा, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर संभागों में घने कोहरे की वजह से सुबह 10-11 बजे तक कोहरा नहीं छंट रहा और विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक बन रही। करौली के हिंडौनसिटी में विजिबिलिटी 30 मीटर रह गई। भीलवाड़ा में गुरुवार देर रात इनोवा कार और ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर में दो लोगों को चोटें आईं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सवाईमाधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, करौली, धौलपुर, दौसा, भरतपुर, अलवर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, गंगानगर, बूंदी और टोंक में कोहरा छाए रहने और 10 व 11 जनवरी को भी इन जिलों में कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी