अवैध मादक तस्करी और जुआ सट्टा मामले में महिला समेत नौ आरोपी गिरफ्तार, जिला स्पेशल टीम और थाना टीमों की कार्रवाई 

चिड़ी कबूतर सट्टा और जुआ आदि के खिलाफ कार्रवाई

अवैध मादक तस्करी और जुआ सट्टा मामले में महिला समेत नौ आरोपी गिरफ्तार, जिला स्पेशल टीम और थाना टीमों की कार्रवाई 
आरोपितों के कब्जे से अवैध देशी शराब घूमर के 147 पव्वे, सट्टे की सामग्री डायरी, पेन, सट्टा पर्ची, चिड़ी कबूतर फ्लेक्स और एक ताश की गड्डी समेत 27 हजार सात सौ दस रुपए की दांव लगाई राशि जब्त की गई। 

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट के सांगानेर सदर, शिप्रापथ, सोड़ाला, मानसरोवर, मालपुरा गेट और मुहाना थाना इलाके में अवैध रूप से चल रहे नशे के धंधों, चिड़ी कबूतर सट्टा और जुआ आदि के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने एक महिला समेत नौ अन्य को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिला स्पेशल टीम और थाना टीमों ने मिल कर की।

डीसीपी साउथ दिगंत आनन्द ने बताया कि आरोपिता महिला द्वारिका 22 जेडीए कॉलोनी बक्सा वाला सांगानेर सदर, नरेश कुमार 43 सैक्टर 11 मानसरोवर शिप्रापथ, दिनेश सिंह 32 सरस्वती नगर सोडाला, ब्रज मोहन गुप्ता 24 सुशील पुरा सोड़ाला, सुनील कुमार 30 बजरंग कॉलोनी सोड़ाला, राजेन्द्र 38 हरिनगर सोड़ाला, श्योजी राम धानका 39 पुराना फतेह पुरा थाना सांगानेर सदर, मुकेश यादव 38 बाजणी की तलई मुहाना, विशाल पंवार 20 गोविन्द देवजी मन्दिर के पास बालावास थाना राजगढ़ हाल किराएदार सुभाष कॉलोनी शिकारपुरा रोड थाना मालपुरा गेट और शुभम शाक्स 27 सुनीता कॉलोनी माल की ढ़ाणी थाना मालपुरागेट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे से अवैध देशी शराब घूमर के 147 पव्वे, सट्टे की सामग्री डायरी, पेन, सट्टा पर्ची, चिड़ी कबूतर फ्लेक्स और एक ताश की गड्डी समेत 27 हजार सात सौ दस रुपए की दांव लगाई राशि जब्त की गई। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका ने इजरायल को सौंपा पहला तामीर इंटरसेप्टर, जानें क्यों है खास अमेरिका ने इजरायल को सौंपा पहला तामीर इंटरसेप्टर, जानें क्यों है खास
अमेरिका के अर्कांसस में पूरी तरह तैयार किया गया पहला तामीर इंटरसेप्टर इजरायल को सौंप दिया गया है। यह पहली...
विपक्ष को शांतिपूर्ण प्रदर्शन से रोका जा रहा, राहुल बोले- लोगों के साथ की मारपीट
पंचायत चुनाव : कांग्रेस नेताओं के घर जुट रहे टिकट के दावेदार, बायोडाटा लेकर पहुंच रहे नेता-कार्यकर्ता
भाजपा की रणनीति निकाय चुनाव जैसी : पंचायतों में घोषणा पत्र जारी होगा, प्रत्याशी चयन ऐनवक्त पर होंगे
1 साल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 750 करोड़ से अधिक की ड्रग्स बरामद, एएनटीएफ की पहली वर्षगांठ पर 102 इनामी तस्कर गिरफ्तार
भारत और लाइबेरिया ने की समुद्री जहाजों पर हमलों की निंदा : तत्काल रोक लगाने की मांग, कहा- इन हमलों से समुद्री व्यापार बाधित
पंचायत चुनाव का आगाज : पहले चरण में 22 अक्टूबर को मतदान, 13 अक्टूबर तक नामांकन, 14 को जांच और 15 अक्टूबर को नाम वापसी