जयपुर में एक साल से फरार कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार: आगरा-मथुरा तक पीछा कर पुलिस ने दबोचा, पत्नी भी स्मैक के साथ पकड़ी जा चुकी

साइबर सेल की मदद से मिली लोकेशन

जयपुर में एक साल से फरार कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार: आगरा-मथुरा तक पीछा कर पुलिस ने दबोचा, पत्नी भी स्मैक के साथ पकड़ी जा चुकी
जयपुर पूर्व पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामलों में एक साल से फरार चल रहे कुख्यात नशा तस्कर सोनू सांसी को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए आगरा, प्रयागराज और मथुरा में दबिश दी। पुलिस अब उसके ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश कर रही है।

जयपुर। जयपुर पूर्व पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामलों में करीब एक साल से फरार चल रहे कुख्यात नशा तस्कर सोनू सांसी को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां से गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 16 जुलाई 2026 को ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने सोनू की पत्नी रेखा सांसी को 7.15 ग्राम स्मैक और 17,200 रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने स्मैक पति सोनू द्वारा उपलब्ध करवाना बताया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

सोनू पूर्व में भी नशा तस्करी के मामलों में वांछित था और पुलिस से बचने के लिए केवल व्हाट्सऐप कॉल का इस्तेमाल कर रहा था। साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आगरा, प्रयागराज और मथुरा में उसका पीछा किया और कोसीकलां पहुंचने से पहले दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अब पुलिस नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में ‘सुरों की त्रिवेणी’ कार्यक्रम में लोकप्रिय गीतों से समझाए रागों के रहस्य, रवि-मदन मोहन और रविंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि जयपुर में ‘सुरों की त्रिवेणी’ कार्यक्रम में लोकप्रिय गीतों से समझाए रागों के रहस्य, रवि-मदन मोहन और रविंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि
जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित 'सुरों की त्रिवेणी' कार्यक्रम में लोकप्रिय फिल्मी गीतों के माध्यम से शास्त्रीय संगीत...
पुतिन से मिले ट्रंप के विशेष दूत विटकॉफ और कुशनर, रूस-अमेरिका ने यूक्रेन शांति वार्ता के अगले कदमों पर की चर्चा
गोगा नवमी पर जयपुर में जाहरवीर गोगामेडी पर भव्य आयोजन, चूरमा-दाल बाटी का लगा भोग; भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी
हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका: चार मंत्रियों की पद पर रहते मौत, सुदिव्य कुमार के निधन से झारखंड में शोक की लहर
मंदिर में प्रसादी करने पर हुक्का-पानी बंद परिवार पर 1.51 लाख रुपए का जुर्माना, गोगुन्दा क्षेत्र में सामाजिक बहिष्कार का मामला; 5 पंचों समेत 11 लोगों पर एफआईआर
हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की संभावना : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, किसानों के लिए फसल सलाह भी जारी
अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों की पॉलीग्राफ जांच: गोपनीय हथियारों की जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप, ट्रंप बेहद नाराज