अब 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और निकाय चुनाव : नियम में संशोधन के लिए विधि विभाग को भेजा अध्यादेश का ड्राफ्ट, मंजूरी के बाद कैबिनेट में होगा पेश 

चुनाव लड़ने के योग्य हो जाएंगे

अब 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और निकाय चुनाव : नियम में संशोधन के लिए विधि विभाग को भेजा अध्यादेश का ड्राफ्ट, मंजूरी के बाद कैबिनेट में होगा पेश 

विधि विभाग से मंजूरी के बाद इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा और कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद अध्यादेश जारी होगा। 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत की सरकार ने यह प्रावधान जोड़ा था।

जयपुर। राज्य सरकार पंचायत और निकाय चुनावों के लिए 30 साल पुराने कानून में बदलाव करने जा रही है। अब दो से ज्यादा बच्चे वाले उम्मीदवार भी सरपंच, पार्षद या चेयरमैन के चुनाव लड़ सकेंगे। सरकार ने इस नियम में संशोधन के लिए विधि विभाग को अध्यादेश का ड्राफ्ट भेज दिया है। पंचायतीराज विभाग और स्वायत्त शासन विभाग ने इसके लिए अलग-अलग प्रस्ताव तैयार किए हैं।

विधि विभाग से मंजूरी के बाद इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा और कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद अध्यादेश जारी होगा। 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत की सरकार ने यह प्रावधान जोड़ा था कि दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्ति पंचायत या निकाय चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। अब इस नियम को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संभावना है कि अध्यादेश इसी महीने लागू हो जाएगा। इस निर्णय से स्थानीय राजनीति का समीकरण बदल सकता है। अब तीन या उससे अधिक बच्चों वाले कई नेता, जो अब तक अयोग्य माने जाते थे, चुनाव लड़ने के योग्य हो जाएंगे।

Tags: people

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल