तीसरी बार मंत्री बनने पर बोले शेखावत, देश को विकसित करने के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ करेंगे पूरा 

देश की सेवा करने का सौभाग्यपूर्ण अवसर दिया है

तीसरी बार मंत्री बनने पर बोले शेखावत, देश को विकसित करने के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ करेंगे पूरा 

शेखावत ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने उन्हें तीसरी बार अपनी टीम में शामिल कर देश की सेवा करने का सौभाग्यपूर्ण अवसर दिया है। 

जयपुर। जोधपुर लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने के बाद गजेन्द्र सिंह शेखावत मोदी कैबिनेट में तीसरी बार मंत्री बनने की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। उन्हें मोदी की तीसरी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहे है। पीएम आवास में आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद शेखावत ने अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में तीसरी बार मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें तीसरी बार अपनी टीम में शामिल कर देश की सेवा करने का सौभाग्यपूर्ण अवसर दिया है। 

प्रधानमंत्री ने देश को विकसित करने का जो संकल्प लिया है और चुनाव के दौरान जिन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच गए थे, उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा। शेखावत ने लगातार तीसरी बार जोधपुर से लोकसभा प्रत्याशी बनाने के लिए पार्टी हाईकमान व विजयी बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और जोधपुर की जनता का आभार भी व्यक्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं
राजस्थान विधानसभा में विधायक कल्पना देवी ने 11वीं सदी के चंद्रसेन शिवमठ की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। उपमुख्यमंत्री दीया...
खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा
विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता
वैश्विक आर्थिक संकट: पश्चिम एशिया में तेल की सप्लाई बाधित, होर्मुज जलडमरूमध्य सिर्फ US इजरायल और यूरोप के जहाजों के लिए बंद
रायसीना डायलॉग 2026: पीएम मोदी आज शाम करेंगे उद्घाटन, 110 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हैं हिस्सा, सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
जरा देखूं तो कैसा है मेरा घर का आंगन, टाइग्रेस ने किया शिकार, रास आ रहा मुकुंदरा
राजस्थान विधानसभा: देवेंद्र जोशी ने बोला चिकित्सा मंत्री खीवसर पर हमला, कहा-जोधपुर मेडिकल कॉलेज में सोनोग्राफी मशीन लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं