जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री की तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर

एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया

जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री की तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर

जयपुर एयरपोर्ट पर बीती रात इंडिगो की जयपुर-दिल्ली फ्लाइट से रवाना होने वाले एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। डिपार्चर के दौरान असहजता महसूस होने पर एमआई रूम के डॉक्टरों ने जांच की। हालत गंभीर पाए जाने पर यात्री को जवाहर सर्किल स्थित निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है।

जयपुर। एयरपोर्ट पर बीती रात एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यात्री इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रात करीब 11:50 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था। डिपार्चर की प्रक्रिया के दौरान यात्री को अचानक असहजता महसूस हुई और उसकी तबीयत बिगड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत मेडिकल इमरजेंसी रूम (एमआई रूम) के चिकित्सकों को बुलाया। चिकित्सकों ने मौके पर ही यात्री का प्राथमिक परीक्षण किया। जांच के दौरान यात्री की हालत गंभीर पाई गई, जिसके बाद उसे तुरंत आगे के इलाज के लिए जवाहर सर्किल स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

फिलहाल यात्री का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए समय पर मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई, जिससे यात्री को शीघ्र उपचार मिल सका।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत
दुनिया की प्रतिष्ठित लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुरुवार को अपने 20वें सफर पर जयपुर पहुंची। गांधी नगर स्टेशन पर...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश
ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
राजस्थान विधानसभा: मांडलगढ़ पशु चिकित्सालय को लेकर राज्य सरकार का पलटवार, जोराराम कुमावत ने कहा-नियमानुसार रिक्त पदों को भरने की होगी कार्यवाही
हिंद महासागर में हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का केंद्र पर तीखा हमला, कहा-देश के रणनीतिक और राष्ट्रीय हितों की उपेक्षा कर रही है सरकार, विदेश नीति पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं