प्रदेश में तीन दिन से बारिश का दौर जारी, जयपुर में भी झमाझम

प्रदेश में तीन दिन से बारिश का दौर जारी, जयपुर में भी झमाझम

जयपुर, अजमेर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 4 से 6 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

जयपुर। राजस्थान में बुधवार रात से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी है। लगातार बारिश के कारण आज जयपुर बीकानेर शहर के स्कूलों में छुट्टी की गई है। आज सुबह से पाली, बीकानेर, सीकर सहित कई जिलों में बरसात हो रही है। सवाई माधोपुर में तेज बारिश के कारण एक मकान ढह गया।

गुरुवार को जयपुर, सवाई माधोपुर, चूरू, हनुमानगढ़ और करौली के कई इलाकों में 4 इंच यानी 100MM से ज्यादा पानी बरसा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटों के दौरान अजमेर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कई जिलों में मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी व कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। आज झारखंड के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 48 घंटों में और तीव्र होने तथा मध्यप्रदेश से होकर राजस्थान की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। लो प्रेशर के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 3 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। तंत्र का सर्वाधिक प्रभाव 4-5 अगस्त को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी व पश्चिमी भागों में दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में 4 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश व एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (200mm से अधिक) होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जयपुर, अजमेर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 4 से 6 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रक्षा बल विजन-2047 में रासायनिक: जैविक और परमाणु खतरों को गंभीर चुनौती बताया; भविष्य के युद्धों के प्रति भारत बना रहा रणनीति, नए खतरों से निपटने के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार करने का खाका बनाया रक्षा बल विजन-2047 में रासायनिक: जैविक और परमाणु खतरों को गंभीर चुनौती बताया; भविष्य के युद्धों के प्रति भारत बना रहा रणनीति, नए खतरों से निपटने के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार करने का खाका बनाया
बदलते वैश्विक युद्ध तंत्र को देखते हुए भारत ने विज़न-2047 के तहत सीबीआरएन (CBRN) खतरों से निपटने की रणनीति बनाई...
विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस