आजादी के बाद सबसे भ्रष्ट सरकार रही, कानून व्यवस्था ध्वस्त कर दी गई : जोशी

प्रदेश कांग्रेस सरकार की घोषणाएं जमीन पर नहीं आईं

आजादी के बाद सबसे भ्रष्ट सरकार रही, कानून व्यवस्था ध्वस्त कर दी गई : जोशी

सीपी जोशी ने कहा कि केन्द्र की जांच एजेंसियां भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रही है, क्योंकि घोटालों किए गए। पेपरलीक किए गए। जनता की गाढ़ी कमाई से कांग्रेसियों ने खुद का विकास किया।

नवज्योति/जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार में सीएम अशोक गहलोत ने बिना बजट केवल घोषणाएं की, जमीन पर नहीं उतरी। प्रदेश में जंगलराज रहा, माफिया पनपा। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इतनी भ्रष्ट सरकार कभी नहीं आई। आपसी सत्ता संघर्ष से जनता उपेक्षित रही। केन्द्र की जांच एजेंसियां भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रही है, क्योंकि घोटालों किए गए। पेपरलीक किए गए। जनता की गाढ़ी कमाई से कांग्रेसियों ने खुद का विकास किया। जनता हाशिए पर रही। भाजपा का चेहरा कमल का फूल है, इसे चुनावों में खिलाना है।   

कांग्रेस सरकार अपनी योजनाओं के दम पर वोट मांगने की बात कह रही है ?
जोशी: केवल प्रचार से वोट नहीं मिलता। कांग्रेस की योजनाएं चुनाव से सिर्फ  छह महीने पहले प्रारंभ हुई हैं। अभी तो उनका क्रियान्वयन भी ढंग से नहीं हो पाया। जनता साढ़े चार वर्षों तक महंगाई, भ्रष्टाचार, कुशासन, थोथी घोषणाओं से त्रस्त रही है। इनकी योजनाएं इनके लिए ही भारी पड़ने वाली है। 

चुनाव में भाजपा किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है, जीत का क्या प्लान है?
जोशी: आजादी के बाद की यह सबसे भ्रष्ट सरकार है। व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ। सरकारी कार्यालय में पहली बार करोड़ों रुपए और सोने की सिल्लियां मिली। खुद सरकार के मंत्री और विधायक सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा चुके हैं। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रही। अपराधों से प्रदेश शर्मसार रहा। महिलाएं असुरक्षित रहीं। रिकॉर्ड 17 बार पेपरलीक हुए, युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया। किसानों की जमीनें नीलाम हो गई। कर्जमाफी की नहीं। माफिया राज संरक्षण में पनपा। जनता कुशासन से त्रस्त है। मोदी सरकार के काम-योजनाओं से जनता को राहत मिली। यहीं बड़े मुद्दे हैं। 

कांग्रेस, भाजपा पर सीएम का चेहरा नहीं है, कांग्रेस गुटबाजी के आरोप लगा रही है, प्रियंका गांधी भी इस पर कटाक्ष करके गई है?
जोशी: भाजपा का चेहरा कमल का फूल और मोदी सरकार के विकास कार्य तथा जन कल्याणकारी योजनाएं हैं। जनता जानती है कि प्रदेश का विकास डबल इंजन की सरकार के साथ ही संभव है। प्रियंका गांधी को कांग्रेस सरकार के सत्ता के संघर्ष पर गौर करना चाहिए। 

राजस्थान में सांसदों को चुनाव लड़ाने के पीछे भाजपा की क्या रणनीति है?
जोशी: सांसद भी जनप्रतिनिधि होते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कांग्रेस में भी कई सांसद, विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। स्थितियों के अनुसार पार्टी प्रत्याशियों का चयन करती है। 

दो सूचियां आने के बाद कई सीटों पर विरोध हो रहा है?
जोशी: छोटी मोटी नाराजगी हो सकती है, उसे ठीक कर करेंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की कमेटी निरंतर उनसे संपर्क और संवाद बनाए हुए है।  सभी का लक्ष्य कमल के फूल को प्रदेश में खिलाना है। भाजपा, कार्यकर्ता और अन्य दलों की अपेक्षा बहुत ही अनुशासित हैं। 

भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में किन प्रदेश से जुड़े किन विषयों पर भाजपा ध्यान देगी?
जोशी: 200 विधानसभाओं से करोड़ों आमजन से राय ली है। संकल्प पत्र शीघ्र आएगा। हमारा फोकस महिला, युवा, किसान और वंचित वर्ग पर रहेगा। प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था सही हो, बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण हो, किसानों को वादे नहीं बल्कि सुविधा मिले। 

सरकार बनी तो मुख्य रूप से किन विषयों पर काम होगा?
जोशी: जनता को जिन भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है सबसे पहले हम उन क्षेत्रों में कार्य करेंगे। विशेष रूप से कानून व्यवस्था सुधारने पर कार्य करना है। जनता की अपेक्षाओं के अनुसार काम होंगे। सभी वर्ग और समुदाय को साथ लेकर चलेंगे। 

पूर्वी राजस्थान में ईआरसीपी को कांग्रेस मुद्दा बना रही है?
जोशी: मैं पूछता हूं  इस मुद्दे पर गहलोत सरकार ने 5 वर्षों में क्या कार्य किया। ईआरसीपी पर ये कभी संवेदनशील नहीं रहे। मध्य प्रदेश सरकार से कितनी मीटिंग्स की? भाजपा सरकार के द्वारा बनाए गए प्रपोजल को आगे बढ़ाने में कितनी रुचि दिखाई? मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की कमलनाथ सरकार थी, तब ईआरसीपी योजना पर पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी, उस समय गहलोत ने इस मुद्दे को सुलझाने का प्रयास क्यों नहीं किया। इनकी लापरवाही से ही यह प्रोजेक्ट अटका है। अब इस पर राजनीति कर रहे हैं। भाजपा जो कहती है वह करती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रधान के पिता के निधन पर जताया शोक, कहा- ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें भजनलाल ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रधान के पिता के निधन पर जताया शोक, कहा- ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें
सीएम भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के  पिताजी के निधन पर शोक जताया
वायदा बाजार की नर्मी के असर से सोना और चांदी दो सौ रुपए सस्ते 
मदन राठौड़ जल्द बनाने जा रहे भाजपा की नई टीम, सूची पर पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से केरेंगे चर्चा
सीबीएन की कार्रवाई : मकान में छिपाकर रखी 3.223 किलोग्राम अफीम बरामद, पॉलीथीन में लपेट कर छत पर पानी की टंकी की कुंडी में लटकी हुई थी अफीम
बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में आया बदलाव, पारा गिरा, हवा में घुली ठंडक
मंडियों में नए चने की आवक शुरू कीमतों में गिरावट, चना पिछले साल की तुलना में 200-300 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका
आमजन ने शंभू निवास पहुंचकर अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि की अर्पित