17 अक्टूबर को सजेगी ‘अनकही दास्तान’ की महफिल, राजीव भट्ट गीतों और गजलों से सुनाएंगे अपनी संगीत यात्रा
अधिकांश रचनाएं स्वयं राजीव ने संगीतबद्ध की
संगीतज्ञ राजीव भट्ट की दशकों लंबी संगीत यात्रा पर आधारित गीत-गजलों की महफिल ‘अनकही दास्तान’ 17 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी। स्वरमय संस्था के आयोजन के पोस्टर का पद्मभूषण पं. विश्व मोहन भट्ट ने विमोचन।
जयपुर। जाने-माने संगीतज्ञ राजीव भट्ट की दशकों लंबी संगीत यात्रा पर आधारित गीत और ग़ज़लों की महफिल अनकही दास्तान 17 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी। स्वरमय संस्था के इस आयोजन के पोस्टर का शुक्रवार को ग्रैमी विजेता पद्मभूषण पं. विश्व मोहन भट्ट ने विमोचन किया। राजीव इस कार्यक्रम की शुरुआत अपने पिता एवं गुरु पं. महेन्द्र भट्ट की 50 वर्ष पुरानी संगीत रचना से करेंगे।
इसके बाद निदा फाजली, अमीर मीनाई, प्रोमिला राजीव सहित विभिन्न रचनाकारों के कलाम प्रस्तुत करेंगे। अधिकांश रचनाएं स्वयं राजीव ने संगीतबद्ध की हैं। गिटार, वायलिन, तबला, ढोलक और ऑक्टोपैड पर कलाकार संगत करेंगे। संचालन रेखा भट्ट करेंगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
09 Oct 2026 18:33:14
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के झाझड़ गांव से सरपंच पद की प्रत्याशी अनीता सैनी ने चुनावी माहौल में अनोखा वादा...

Comment List