जातिवादी सोच और ऊंच-नीच के व्यवहार को देखकर मैंने मेरे उपनाम से शर्मा हटाया: कैलाश

कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा ‘दियासलाई’ का लोकार्पण हुआ 

जातिवादी सोच और ऊंच-नीच के व्यवहार को देखकर मैंने मेरे उपनाम से शर्मा हटाया: कैलाश

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा ‘दियासलाई’ का लोकार्पण हुआ।

जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा ‘दियासलाई’ का लोकार्पण हुआ। यह पुस्तक सत्यार्थी की जीवन यात्रा, उनके संघर्ष और दुनियाभर के बच्चों को शोषण से मुक्त करने की उनकी प्रेरक कहानी को दर्शाती है।  लोकार्पण के दौरान कैलाश सत्यार्थी ने आत्मकथा के अध्यायों और उससे जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। ‘दियासलाई’ के 24 अध्यायों में कैलाश सत्यार्थी ने विदिशा के एक साधारण पुलिस कांस्टेबल के परिवार में जन्म से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और नोबेल शांति पुरस्कार तक की अपनी यात्रा को लिखा है।

बच्चों को शोषण मुक्त करने के संघर्ष :

सत्यार्थी की जीवनी किशोरावस्था में सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देने से लेकर बच्चों को शोषण मुक्त करने के संघर्ष की प्रेरक गाथा है। बैठक में पुस्तक पर चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि एक बार कैसे तथाकथित अछूत महिला के हाथों से खाना खाने पर उन्हें उनके ही समाज ने बहिष्कृत कर दिया और उन्हें एक छोटे से कमरे में परिवार से अलग अकेले वक्त बिताना पड़ा। उस प्रकरण के बाद ही उन्होंने अपना जातीय उपनाम शर्मा हटाने का फैसला किया और मैं सत्यार्थी बन गया। नोबेल पुरस्कार मिलने पर कुछ वरिष्ठ पत्रकारों और यहां तक कि नोबेल समिति के सदस्यों ने मुझसे पूछा कि एक या दो वाक्यों में बताएं कि आपने अपने जीवन में क्या हासिल किया है? तो, मेरा जवाब बहुत सरल था कि मानवता के लिए मेरा सबसे विनम्र योगदान यह है कि मैं सबसे उपेक्षित और गुमनाम बच्चों को सामने लाने में सक्षम रहा। यही वजह है कि अब उन बच्चों की सुनवाई हो रही है। कोई भी सरकार उन्हें अनदेखा नहीं कर सकती, जो सदियों से गुमनाम रहे हैं। पुस्तक चर्चा में युवा एकता फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी पुनीता रॉय और वरिष्ठ लेखिका नमिता गोखले ने भी हिस्सा लिया।

इनकों किया समर्पित :

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी संदिग्ध डिवाइस : जुआ में चीटिंग का उपकरण निकला, दिल्ली में चली जांच की कड़ी

कैलाश सत्यार्थी ने आत्मकथा को अपने माता-पिता और उन तीन साथियों को समर्पित किया है। जिन्होंने बाल श्रम, शोषण और अन्याय से बच्चों को बचाने की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी आत्मकथा का विमोचन छह ऐसे युवाओं ने किया, जिन्हें कभी बाल श्रम से मुक्त कराया गया था। ये युवा किंशु कुमार, ललिता दुहारिया, पायल जांगिड़, शुभम राठौड़, कलाम और मनन अंसारी रहे। वे आज अपनी-अपनी सफलताओं के साथ समाज में बदलाव ला रहे हैं। 

Read More पक्षियों और जानवरों की विशेष देखभाल शुरू : सर्दी से बचाव की खास तैयारी, पोषक एक्स्ट्रा डाइट

दुनिया को बेहतर बनाने की है अपार संभावनाएं :

Read More मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन : गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके, पोषणयुक्त खानपान लेने के प्रति किया जागरूक

आत्मकथा में सत्यार्थी लिखते हैं अंधेरे का अंत हमेशा किसी छोटी सी चिंगारी से होता है। जैसे माचिस की एक तीली सदियों के घने अंधेरे को चीरकर रोशनी फैला सकती है। वैसे ही हर व्यक्ति के भीतर दुनिया को बेहतर बनाने की अपार संभावनाएं छुपी होती हैं। जरूरत है उन्हें पहचानने और रोशन करने की।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा