भैरू बाबा के वार्षिकोत्सव में अपार उत्साह, उत्सव में बनाया गया 400 क्विंटल चूरमा

बाजौर ने अपनी ओर से मेला कमेटी को 51 हजार रुपए की राशि भी भेंट की

भैरू बाबा के वार्षिकोत्सव में अपार उत्साह, उत्सव में बनाया गया 400 क्विंटल चूरमा

कल्याणपुरा कुहाड़ा ग्राम स्थित श्री छांपावाले भैरुजी मंदिर का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया

कोटपूतली। कल्याणपुरा कुहाड़ा ग्राम स्थित श्री छांपावाले भैरुजी मंदिर का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। लक्खी मेले को लेकर ग्रामीणों में अच्छा-खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीण पिछले एक माह से जनसहयोग से भंडारे की तैयारियों में जुटे रहे। पिछले तीन दिन में करीब 400 क्विंटल चूरमा बनाया गया। जिसे तैयार करने के लिए तीन थ्रेसर और दो जेसीबी मशीन की मदद ली गई। मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड के राज्यमंत्री प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि मेले और इस प्रकार के आयोजन हमें भाईचारे की भावना से जीवन जीने की कला सिखाते हैं। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले हमें सुरक्षा भी प्रदान करते हैं। बाजौर ने अपनी ओर से मेला कमेटी को 51 हजार रुपए की राशि भी भेंट की। इस दौरान यूपी के सरदना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व मंत्री कैलाशचंद शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरुप कसाना, विधायक प्रतिनिधि राधा पटेल व करण पटेल, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, हजारीलाल गुर्जर, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, जिला पार्षद मंजू रावत, एडवोकेट विकास जांगल, इन्द्राज गुर्जर तथा दिनेश कमांडेंट सहित अनेक नेताओं ने सभा को संबोधित किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि...
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश